अल्मोड़ा : चौखुटिया रोड पर एक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, जमड़िया (चौखुटिया) निवासी सुरेश कुमार अपनी पत्नी सरोज देवी (26 वर्ष) के साथ रानीखेत से नई स्कूटी खरीदकर घर लौट रहे थे।
घटना पंथीनगाड़ के पास हुई, जब अचानक स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। दोनों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि सुरेश और सरोज को गंभीर चोटें नहीं आई थीं।
हालांकि रात लगभग 11 बजे सरोज देवी की हालत अचानक बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतका के शरीर पर कोई गंभीर बाहरी चोटें नहीं पाई गई हैं। उनका पति सुरेश बाहर नौकरी करता है। सरोज देवी दो बच्चों की मां थीं, चार साल की पुत्री और दो साल का पुत्र छोड़ गई हैं।
कोतवाल द्वाराहाट विनोद जोशी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) प्रदेश में आज भी भारी बारिश की चेतावनी
CM धामी को शिवराज सिंह चौहान का पत्र, उत्तराखंड में 15 वाटरशेड परियोजनाओं पर बढ़ेगी रफ्तार
CM धामी से मिले बाबा रामदेव, उत्तराखंड को लेकर हुई इन खास मुद्दों पर चर्चा
उत्तराखंड के इस युवा के आइडिया ने खींचा CM धामी का ध्यान, फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट पर सरकार करेगी मदद
देहरादून:(बड़ी खबर) CM के सख्त निर्देश घरों के नक्शे स्वीकृति की प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और समयबद्ध हो, प्राधिकरण को दो-टूक
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद नैनीताल में सड़कों की तैयारी शुरू, 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य
कुमाऊं में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, आयुक्त दीपक रावत ने जिलाधिकारियों को किया अलर्ट
देहरादून :(बड़ी खबर) परिवहन विभाग ने हल्द्वानी के इस अधिकारी को किया निलंबित 

