Solver arrested

उत्तराखंड: यहाँ 12 परीक्षाओं में धोखाधड़ी करने वाला सॉल्वर गिरफ्तार

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: देहरादून में पटेलनगर क्षेत्र के चमन विहार स्थित एक परीक्षा सेंटर से रविवार को एक संदिग्ध सॉल्वर पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी ऋषि कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार आरोपी की करीब 12 परीक्षाओं में संलिप्तता सामने आई है और उसके पेपर देने के बाद कई लोग सरकारी भर्ती में सफल भी हो चुके हैं।

परीक्षा सेंटर के कमांडिंग ऑफिसर सूरजपाल सिंह रावत ने बताया कि रविवार को आईबीपीएस आरआरबी स्केल-3 की परीक्षा आयोजित की गई थी। इस दौरान आरोपी ऋषि कुमार का बायोमीट्रिक जांचा गया…जिसमें यह सामने आया कि उसकी फोटो पूर्व में हुई परीक्षाओं में अलग-अलग परीक्षार्थियों के नामों के साथ मिल रही थी। हालांकि रविवार को हुई परीक्षा में उसका बायोमीट्रिक सही पाया गया…यानी यह परीक्षा वह खुद के लिए दे रहा था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ

थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मामले की पूरी जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें