नैनीताल: यहां गुलदार का आतंक, चार दिनों में दूसरी महिला बनी शिकार

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

नैनीताल जिले में गुलदार का आतंक, चार दिनों में दूसरी महिला बनी शिकार


नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक से एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। चमोली गांव में मंगलवार दोपहर चारा लेने गई एक महिला को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। मृतका की पहचान पान सिंह चिलवाल की पत्नी के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में दहशत का माहौल फैल गया। ग्रामीणों ने तत्काल प्रशासन और वन विभाग को इसकी जानकारी दी। मौके पर स्थानीय विधायक राम सिंह कैड़ा भी चमोली गांव पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रशासन तथा वन विभाग की टीमों को मौके पर बुलाकर कड़ी नाराजगी जताई।


विधायक कैड़ा ने कहा कि धारी–ओखलकांडा क्षेत्र में गुलदार की बढ़ती घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने वन विभाग से तत्काल ठोस कदम उठाने, गश्त बढ़ाने और गुलदार को पकड़ने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
गौरतलब है कि शुक्रवार से मंगलवार के बीच महज चार दिनों में धारी–ओखलकांडा क्षेत्र में यह गुलदार के हमले की दूसरी घटना है। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भारी डर का माहौल है और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
प्रशासन और वन विभाग की टीमें क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं, वहीं ग्रामीणों ने जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ने और स्थायी समाधान की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी RTO कार्यालय में गोली चलने के मामले में FIR, प्रशासनिक अधिकारी पर केस दर्ज
यह भी पढ़ें 👉  डॉ. जगदीश पंत ‘कुमुद’ बने उत्तराखंड भाषा संस्थान के सदस्य

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें