BHALOO

उत्तराखंड: यहाँ भालू ने घास काट रहे व्यक्ति पर किया हमला

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

टिहरी: जिले में भालू के हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आज सरुणा केमर गांव में एक व्यक्ति पर भालू ने हमला कर दिया….जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार टीकाराम जोशी जंगल में घास काटने गए थे। इसी दौरान अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर पर चोट आई। स्थानीय ग्रामीणों और वन विभाग को सूचना मिलते ही उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

वन विभाग की टीम ने बताया कि भालू के हमले के बाद इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि जंगल में अकेले न जाएं और भालू या अन्य जंगली जानवरों के प्रति सतर्क रहें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें