- गोपेश्वर के स्मित बिष्ट बने नौसेना में सब लैफ़्टिनेंट।
गोपेश्वर (चमोली)-चमोली के ज़िला मुख्यालय गोपेश्वर स्थित गोपेश्वर गांव के स्मित बिष्ट का नौसेना में सब लैफ़्टिनेंट के पद पर चयन हुआ है।स्मित बिष्ट के चयन के बाद गोपेश्वर नगर और उनके गाँव गोपेश्वर में खुशी का माहौल है।स्मित के चयन पर लोग उनके परिजनों को उनके घर पहुँच कर बधाई दें रहें हैं।
स्मित के माता और पिता दौनों शिक्षक हैं.स्मित के पिता ललित मोहन बिष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर में प्रधानाचार्य के पद पर और माता जया बिष्ट गोपेश्वर के पास ही दशोली विकासखंड में सरकारी प्राईमरी स्कूल लासी में प्रधानाध्यापिका के पद पर तैनात हैं।स्मित के पिता ललित मोहन बिष्ट बताते हैं कि स्मित की प्राथमिक से लेकर हाईस्कूल की शिक्षा केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर में संपन्न हुई हैं,जबकि इंटरमीडिएट की पढ़ाई गुरुराम राय पब्लिक स्कूल गोपेश्वर से हुई हैं।
बताया की बारहवीं पास करने के बाद स्मित वर्तमान समय में ग्राफ़िक एरा विश्वविद्यालय देहरादून से कंप्यूटर इंजीनियरिंग से बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं,और यह उनका अंतिम वर्ष हैं.इंजीनियरिंग की पढ़ाई के साथ ही ऑनलाइन सेल्फ स्टडी कर स्मित ने यह उपलब्धि हासिल की हैं।स्मित की माता जया बिष्ट का कहना है,की स्मित की एकाग्रता और मेहनत से उसे यह सफलता मिली है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, 25 मीटर गहरी खाई में गिरी इनोवा, 3 युवकों की मौत, एक गंभीर
उत्तराखंड : किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ मिलाकर लूटी आबरु
हल्द्वानी: मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने हल्द्वानी में अपना पहला शोरूम लॉन्च किया
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हलचल शुरू
नैनीताल :(बड़ी खबर) इस कोतवाली का पूरा स्टाफ बदलेंः हाईकोर्ट
नैनीताल की नंदिनी जोशी जिन्होंने बढ़ाया कुमाऊं विश्वविद्यालय का गौरव
उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी 

