उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के सिडकुल में लॉक डाउन (LOCKDOWN) के दौरान मजदूरों के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार और शोषण के खिलाफ सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल श्रम आयुक्त कार्यालय के बाहर एक दिवसीय धरने पर बैठे। नारायण पाल का कहना है कि सितारगंज क्षेत्र के 5000 से अधिक श्रमिक मजदूरों का कंपनियों और उनके ठेकेदारों द्वारा शोषण किया जा रहा है केंद्र और राज्य सरकार रोज श्रमिक हितों की बातें कर रही है लेकिन धरातल में श्रमिकों का शोषण हो रहा है।
उत्तराखंड- सूरत से प्रवासियों को लेकर यहां पहुंची स्पेशल ट्रेन (COVID 19 SPECIAL TRAIN)
नारायण पाल ने बताया कि श्रमिकों को लॉक डाउन में वेतन देने का मामला हो या फिर 8 घंटे की ड्यूटी करना इन सभी मामलों में श्रमिकों का शोषण किया जा रहा है नारायण पाल के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी अपना बयान जारी करते हुए श्रमिकों के शोषण को बंद कर उनके साथ न्याय करने की राज्य सरकार से अपील की है। नारायण पाल के साथ श्रम आयुक्त कार्यालय के बाहर नैनीताल जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल , पूर्व पालिका अध्यक्ष हेमंत बगड़वाल भी मौजूद थे।
उत्तराखंड- प्रवासियों की पीड़ा को लेकर MLA मनोज रावत व्यथित, सीएम को लिखा पत्र

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान
हल्द्वानी : दुकानों का किराया बढ़ेगा, टैक्स में 25% छूट 
