हल्द्वानी: हल्द्वानी शहर के हीरानगर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के जिला कार्यवाह के 24 वर्षीय बेटे ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। युवक की मौत के बाद से परिवार में मातम पसरा है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
बाथरूम से आई चीख, खून से लथपथ मिला युवक
युवक सुबह नहाने के लिए बाथरूम गया था। कुछ देर बाद उसकी चीख सुनाई दी। परिवारवालों ने जब दरवाजा खोला तो वह खून से लथपथ हालत में पड़ा था। उसके पास से एक चाकू भी बरामद हुआ। आनन-फानन में उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया…लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बीबीए कर रहा था युवक
परिजनों के अनुसार युवक बीबीए की पढ़ाई कर रहा था और पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा था। बीमारी के कारण वह मानसिक रूप से तनाव में था। वह दो भाइयों में बड़ा था और पढ़ाई में भी होशियार था। उसकी अचानक हुई मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
घटनास्थल से चाकू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि घटनास्थल से खून और चाकू बरामद हुआ है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। आत्महत्या के पीछे की असल वजह जानने के लिए परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
संघ और भाजपा के पदाधिकारी पहुंचे अस्पताल
मृतक युवक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नैनीताल जिले के कार्यवाह का पुत्र था। जैसे ही यह खबर फैली, भाजपा और संघ से जुड़े कई नेता और कार्यकर्ता सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल परिसर में काफी भीड़ जुट गई और चारों ओर गमगीन माहौल छा गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ मेहंदी में फायरिंग की घटना से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा को लेकर आई Update
उत्तराखंड :(गजब) यहाँ दूसरों की जगह बोर्ड परीक्षा देने पहुंचे 8 नाबालिग पकड़े
उत्तराखंड: बहला फुसला कर धर्मशाला में ले जाकर दुष्कर्म का किया प्रयास
उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेते पकड़ा गया भ्रष्टाचारी ASI, SSP ने भी लिया एक्शन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण में सुप्रीम कोर्ट नें कहा…
देहरादून :(बधाई) एसपी (ट्रैफिक ) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में देहरादून ट्रैफिक पुलिस की पहल बनी सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण
2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, हल्द्वानी में बड़ा प्रशिक्षण अभियान
उत्तराखंड : 1.20 लाख की मांग, 20 हजार लेते ही धरा गया GST कर्मचारी
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) जीएसटी कार्यालय पर विजिलेंस की छापेमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार 
