देहरादून: शहर के मोहब्बेवाला इलाके में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक तेज़ रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर एक कार शोरूम की बाउंड्री वॉल तोड़ते हुए अंदर जा घुसा। इस दौरान शोरूम परिसर में खड़ी कई कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।
घटना सुबह की बताई जा रही है जब सड़क पर ट्रैफिक कम था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की गति काफी तेज़ थी और चालक ट्रक पर नियंत्रण खो बैठा। ट्रक सीधे शोरूम की दीवार तोड़ते हुए अंदर चला गया।गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त शोरूम बंद था और अंदर कोई स्टाफ मौजूद नहीं था। वरना जानमाल की बड़ी क्षति हो सकती थी। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद ट्रक को हटवाने की कार्रवाई शुरू की गई।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ट्रक चालक नशे में था या किसी तकनीकी खराबी की वजह से वाहन अनियंत्रित हुआ।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल,
हल्द्वानी के बाद रामनगर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले ही छात्र संगठन ABVP में बगावत
नई टीम के साथ आगे बढ़ेगा पंजाबी वूमेंस क्लब, 2026-28 की कार्यकारिणी का विस्तार
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप के ऑडिशन में 100 से ज्यादा कलाकार, अब 27 सितंबर को होगा ग्रैंड फिनाले 
