हल्द्वानी- पल भर में एक परिवार की खुशियां दुखों के पहाड़ में बदल गई, न जाने किसकी नजर लगी कि सब कुछ तबाह हो गया। घर से रोज की तरह अपनी ड्यूटी को निकल रहे कमल रावत को यह पता नहीं था उसके पल भर में सड़क पर मौत उसको अपने आगोश में ले लेगी। लेकिन अपने छोटे से परिवार का भरण पोषण की जिम्मेदारी संभाल रहा एक पिता का साया एकाएक हट गया। अभी कुछ ही दिन पूर्व परिवार में खुशियां आई थी, घर में नन्ही सी कली ने जन्म लिया था लेकिन न जाने इन खुशियों को किसकी नजर लगी पूरे परिवार में मातम छा गया।
शुक्रवार की सुबह हल्द्वानी के दमुआ ढुंगा के जवाहर ज्योति से रोज की तरह कमल रावत अपनी साइकिल से ड्यूटी करने निजी नर्सिंग होम की तरफ आ रहा था कि वॉकवे मॉल से थोड़ा सा आगे अचानक बिजली की हाईटेंशन लाइन टूटकर सड़क पर गिर गई और इसकी चपेट में कमल रावत आ गया जिनकी वहां दर्दनाक मौत हो गई। सैकड़ों लोगों ने इस खौफ के मंजर को अपनी आंखों से देखा। देखते ही देखते हैं दो मासूम बच्चों का पिता लोगों की नजरों के सामने तड़पता हुआ दम तोड़ गया।
पूरे परिवार का सहारा था कमल
कमल के पिता रोडवेज से रिटायर हैं अपने संयुक्त परिवार में रहने वाले कमल तीन भाइयों में से बीच के हैं और लॉकडाउन के दौरान पूरे परिवार का आसरा सिर्फ कमल था। बड़े भाई एन एस रावत कोचिंग चलाते हैं जबकि छोटा भाई सितारगंज सिडकुल में नौकरी करता है लेकिन लॉकडाउन के चलते दोनों खाली है। ऐसी में आर्थिक स्थिति की जिम्मेदारी भी कमल रावत के ऊपर ही थी। कमल का एक 4 साल का बेटा वेदांत और 1 महीने की बेटी परी भी है इस घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
लोगों ने कमल रावत के साथ हुए इस हादसे के लिए विद्युत विभाग को जिम्मेदार ठहराया है तो वहीं विद्युत विभाग में भी मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनाई है परिवार की खराब माली हालत और आर्थिक संकट को देख स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन भी किया साथ ही शहर के लोग सोशल मीडिया में इस परिवार के लिए मदद की मुहिम भी चला रहे हैं। लोगों ने मुख्यमंत्री सहित सभी सक्षम लोगों से इस गरीब परिवार की मदद करने की अपील की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: फिर बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
उत्तराखंड : यहां BYKE चला रहे नाबालिगों के अभिभावकों पर 25-25 हजार रुपये जुर्माना
उत्तराखंड : यहां युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, इनपर लगाए आरोप
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) हल्द्वानी से जयपुर के लिए एसी स्लीपर बस सेवा शुरू
उत्तराखंड : यहां एक और भ्रष्टाचारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गरफ्तार
उत्तराखंड: अक्टूबर तक पूरी हों कुंभ 2027 की तैयारियां – मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी से मिले प्रसून जोशी, उत्तराखंड में फिल्म निर्माण पर चर्चा
उत्तराखंड: देहरादून मे हुई प्रशासनिक बड़ी बैठक, कामों की समयसीमा तय
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निजी भूमि पर निजी बाजार संचालित करने के इच्छुक के लिए बन गई पॉलिसी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर नीद से जागा आबकारी विभाग, पकड़ने लगा कच्ची 
