देहरादून- उत्तराखंड में परिवहन सेवा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पांच राज्यों में परिवहन सेवा के संचालन को देर रात मंजूरी दी है बताया जा रहा है कि फिलहाल इन पांचों राज्यों के लिए सौ 100 -100 संचालित होंगी, और इन राज्यों की इतनी ही बसें उत्तराखंड आ सकेंगी। स्वास्थ्य विभाग की रायशुमारी के बाद देर रात मुख्यमंत्री ने अंतरराज्यीय परिवहन के लिए भेजी गई फाइल को अनुमोदित कर दिया है।
अब उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल, पंजाब और राजस्थान के लिए जल्द उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों के पंजीकरण और कोविड-19 के मानकों के पालन सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जल्द सरकार द्वारा एस ओ पी जारी कर दी जाएगी जिसके तहत बाहरी राज्यों से उत्तराखंड आने वाले यात्रियों के लिए स्वास्थ्य सुविधा कैसे प्रदान की जाएगी। गौरतलब है कि मार्च माह में लॉक डाउन के बाद से अब तक राज्य की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था दूसरे राज्यों के लिए पूरी तरह बंद थी जिसे अब खोलने की तैयारी चल रही है।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
देहरादून :(बड़ी खबर ) BJP नें घोषित किए जिलों के प्रभारी और सह प्रभारी
वन अधिकारी प्रकृति के प्रहरी, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण जरूरी: सीएम धामी
उत्तराखंड: नौकरी किसे मिलेगी? सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद दो पत्नियों के दावे से फंसा मामला
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों आरोपियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
उत्तराखंड: पहाड़ से गिरे बोल्डर ने मचाई तबाही, कैलाश यात्रा के अहम रास्ते पर टूटा पुल
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, धूप में भी जारी रही जनजागरण पदयात्रा
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 80 हजार से ज्यादा छात्रों ने भेजे निबंध
नैनीताल की लाइफ लाइन फिर होगी मजबूत, मॉल रोड के पुनर्निर्माण में तेजी; जानिए कितना काम हुआ
उत्तराखंड: भीमताल में 16 होम स्टे की जांच, 3 पर जुर्माना और 7 को नोटिस 
