हल्द्वानी- कमलुवागांजा में सांझ रेस्टोरेंट के साथ एक बेहतरीन शुरुआत करने के बाद रामनगर के तीन दोस्तों ने पंगोट में भी अपना काम शुरू कर दिया है। सांझ रेस्टोरेंट देखते ही देखते हल्द्वानी के स्थानीय लोगों व पर्यटकों की खास पसंद बन गया है। पहाड़ी व्यंजनों को आपकी थाली में परोस रहे सांझ की दूसरी शाखा अब पंगोट किलबरी में भी खुल गई है।

साल 2021 में रामनगर निवासी दो भाई मनोज गिरी, हिमांशु गिरी व उनके दोस्त हिमांशु नेगी ने मिलकर हल्द्वानी कमलुवागांजा में सांझ नाम से एक रेस्टोरेंट की शुरुआत की थी। सांझ को जो बात और स्थानों से अलग बनाती है वो केवल इस जगह की सुंदरता नहीं है। बल्कि शांतिमय परिवेश, अच्छा खाना और पहाड़ी खाना यहां की पहचान है।

इसमें कोई दोराय नहीं कि पहाड़ के व्यंजन अधिकतर पहाड़ के दूरस्थ गांवों के घरों तक ही सीमित रह जाते हैं। उन्हें शहरों में आने का मौका नहीं मिल पाता। ऐसे में सांझ की इस पहल से हल्द्वानी में लोगों को पहाड़ का स्वाद मिल रहा है। अब यह स्वाद नैनीताल के स्थानीय लोगों, छात्रों व सरोवर नगरी आने वाले पर्यटकों को भी मिल सकेगा। दरअसल किलबरी में भी एक नए अवतार में सांझ की शुरुआत हो गई है।

यहां सांझ सिर्फ खाने-पीने की जगह ही नहीं बल्कि रहने के लिए भी तैयार किया गया है। बता दें कि कसोल जैसी थीम के साथ बनाया गया होमस्टे सैलानियों के लिए मेडिटेशन का भी केंद्र बन सकेगा। नैनीताल के छात्रों, यहां काम करने वाले लोगों व पर्यटकों को पहाड़ का स्वादिष्ट खाना खाने का मौका भी सांझ में मिलेगा। सांझ के संचालकों का कहना है कि पहाड़ी स्वाद को थाली में परोसने में अलग ही आनंद मिलता है।

गौरतलब है कि रामनगर के निवासी मनोज गिरी, हिमांशु गिरी और हिमांशु नेगी अब से चार साल पहले रामनगर से हल्द्वानी आए थे। तब उनके मन में यह स्पष्ट था कि उन्हें आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ना है। बीच में कई सारी बाधाएं आना लाजमी है। मगर जो मेहनत से रिश्ता रखता है, उसे मंजिल मिलना तय है। आज तीनों दोस्तों की मेहनत सफल हो रही है। सांझ को लोग पसंद कर रहे हैं। आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने की दिशा में उत्तराखंड के युवाओं का योगदान वाकई सराहनीय है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी ने किया सीधा संवाद
हल्द्वानी : यहां प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 19 कमरों का ड्रीमलैंड रिसोर्ट सील
सीएम धामी सख्त, बोले- आपदा में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी; अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
उत्तराखंड: इस जिले में कल स्कूलों की छुट्टी
सीएम धामी ने तीन जिलों को दी बड़ी सौगात, बिजली, मंदिर और विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये किए मंजूर
अग्निवीरों को लेकर धामी सरकार का बड़ा फैसला, अब मिलेगा ये खास फायदा
उत्तराखंड के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! हर्रावाला रेलवे स्टेशन का बदला पूरा स्वरूप, अब मिलेंगी ये नई सुविधाएं
रामनगर-देहरादून के बीच जल्द शुरू होगी सीधी एक्सप्रेस ट्रेन
उत्तराखंड की बेटी आरती धरियाल ने रोमानिया में जीता गोल्ड, देश का बढ़ाया मान 
