नई टिहरी। ऋषिकेश-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को भूस्खलन के कारण यातायात बाधित हो गया। नरेंद्रनगर क्षेत्र के बगड़धार में पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गिरा…जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
लगातार हो रही बारिश के चलते सुबह करीब 11 बजे यह भूस्खलन हुआ। अचानक मलबा आने से कई वाहन बीच रास्ते में फंस गए और यात्रियों को बारिश के बीच सड़क पर खड़े होकर मार्ग खुलने का इंतजार करना पड़ा।
सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित विभाग मौके पर पहुंचे। बीआरओ की टीम ने जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू किया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर करीब दो बजे मार्ग को वन-वे यातायात के लिए खोल दिया गया।
प्रशासन ने हालात पर नजर बनाए रखी है और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। एसएसपी श्वेता चौबे ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें और यात्रा से पहले मार्ग व मौसम की जानकारी जरूर लें।
फिलहाल क्षेत्र में मौसम को देखते हुए भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) 46 प्राइवेट स्कूलों को नोटिस, महंगी किताब खरीदवाने के दबाव
उत्तराखंड: 22 अप्रैल से केदारनाथ यात्रा शुरू, पहले दिन ही मिलेगी हाईटेक सुविधा
भूस्खलन से ऋषिकेश-चंबा हाईवे बाधित, तीन घंटे बाद खुला रास्ता
उत्तराखंड: सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास
उत्तराखंड: 47 साल के दरिंदे चाचा ने नाबालिग भतीजी से दो साल तक किया दुष्कर्म, गर्भपात भी कराया
उत्तराखंड: यहाँ नशे में धुत युवकों का तांडव, पुलिसकर्मी को कुचला
पिथौरागढ़ : IG कुमायूँ रिद्धिम अग्रवाल ने पिथौरागढ़ में किया वार्षिक निरीक्षण
हल्द्वानी: विजिलेंस ने यहां 15 हजार की रिश्वत लेते भ्रष्टाचारी किया गिरफ्तार
उत्तराखंड :अनियंत्रित हो सड़क पर पलटी हरिद्वार से नेपाल जा रही डबल डेकर बस, 7 यात्री घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले के सभी प्राइवेट स्कूलों की मान्यता की होगी जांच 
