cyber fraud

उत्तराखंड: हेल्पलाइन नंबर ढूंढते हुए रिटायर्ड वैज्ञानिक बने साइबर ठगों का शिकार

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: देहरादून में एक सेवानिवृत्त वैज्ञानिक साइबर ठगों का शिकार हो गए। भारतीय पेट्रोलियम संस्थान के पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. पीसी सेमवाल (82 वर्ष) के खाते से 3.39 लाख रुपये साइबर अपराधियों ने निकाल लिए।

घटना 23 दिसंबर को हुई…जब डॉ. सेमवाल के गूगल पे अकाउंट में तकनीकी दिक्कत आ रही थी। समस्या का समाधान पाने के लिए उन्होंने गूगल पर हेल्पलाइन नंबर खोजा। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें वाट्सएप पर वीडियो कॉल किया और खुद को एसबीआई का अधिकारी बताकर मदद का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां निजी स्कूलों के किताबों के मामले में DM की छात्र से बातचीत

ठगों ने डॉ. सेमवाल को एक एपीके फाइल भेजी….जिसे इंस्टॉल करने के बाद उनके मोबाइल से बैंक खाते की पूरी जानकारी ठगों के पास चली गई। इसके बाद साइबर अपराधियों ने खाते से 3.39 लाख रुपये निकाल लिए।

यह भी पढ़ें 👉  इंतजार खत्म! CBSE 10th Result 2026 जारी, ऐसे करें आसानी से चेक

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने नेहरू कालोनी थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नाम बदलकर जाल बिछाया, नाबालिग से दरिंदगी के बाद बोला- धर्म बदलो

नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है और कहा कि किसी भी अज्ञात नंबर या संदिग्ध लिंक पर भरोसा करने से पहले जांच कर लें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें