लालकुआं : दसवीं की छात्रा कशिश ने किया कमाल

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

लालकुआं। सीबीएसई ने हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है, लालकुआं क्षेत्र में निवास करने वाले एवं विभिन्न विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चे परीक्षा परिणाम देखने के लिए मोबाइल में टकटकी लगाए बैठे हैं, यहां बीएलएम एकैडमी मोटाहल्दू में शिक्षारत नगर के व्यापारी नेता संजय जोशी की पुत्री कशिश जोशी ने हाई स्कूल की परीक्षा में 94% अंक हासिल कर क्षेत्र एवं परिवार का नाम और रोशन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं : हल्दूचौड़ की आकाशी जोशी ने 98.4 नंबर लाकर इलाके का नाम किया रोशन


यहां वार्ड नंबर 2 गांधीनगर निवासी एवं नगर के व्यापारी नेता संजय जोशी और निशा जोशी की पुत्री कशिश जोशी ने हाई स्कूल की परीक्षा में 94% अंक हासिल किए हैं। जिसमें हिंदी में 84, अंग्रेजी में 92, गणित में 68, सामाजिक विज्ञान में 93 तथा विज्ञान में 81 अंक प्राप्त किए हैं। कशिश की इस कामयाबी पर क्षेत्रवासियों ने खुशी का इजहार करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। कशिश ने भविष्य में जुडिशल क्षेत्र में जाने का निर्णय लिया है। उसने अपनी इस कामयाबी का श्रेय माता-पिता के साथ-साथ गुरुजनों को दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : गौलापार क्षेत्र का नाम रोशन, छात्राओं ने हासिल किए 97.8%, 93% और 92.4% अंक
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नाम बदलकर जाल बिछाया, नाबालिग से दरिंदगी के बाद बोला- धर्म बदलो

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें