लालकुआं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित हाईस्कूल (कक्षा 10) परीक्षा 2026 के परिणामों में क्षेत्र के लिए गर्व की बात सामने आई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के पोते एवं किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हेमवती नंदन दुर्गापाल के पुत्र निर्मला कान्वेंट स्कूल काठगोदाम में अध्यनरत राहुल दुर्गापाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण की है।
राहुल दुर्गापाल ने सभी विषयों में शानदार अंक हासिल किए। विषयवार अंक इस प्रकार हैं—अंग्रेज़ी में 96, हिंदी में 95, गणित में 96, विज्ञान में 99 तथा सामाजिक विज्ञान में 92 अंक प्राप्त किए।
इसके अतिरिक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय में भी उन्होंने 95 अंक हासिल किए। राहुल ने विशेष योग्यता के साथ प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की है, बता दे कि राहुल के पिता हेमवती नंदन दुर्गापाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और माता उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों ने राहुल की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने भी छात्र की इस उपलब्धि को विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण बताया है। राहुल के अनुसार वह भविष्य में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जाना चाहता है। अपनी इस कामयाबी का श्रेय राहुल ने परिवार के साथ-साथ गुरुजनों को दिया है



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(दुखद) सुबह बंधवाई राखी, रक्षा का दिया वचन, शाम को दुनिया से अलविदा
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई बड़ी Update
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा, महिलाओं को रोडवेज में फ्री टिकट और भीं कई घोषणा
हल्द्वानी:(बड़ी खबर)CM धामी का कल हल्द्वानी दौरा, ये रहा कार्यक्रम
उत्तराखंड: शिक्षकों के अनुरोध के आधार पर तबादले का आदेश
उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेने पर एसआई-एएसआई निलंबित
उत्तराखंड : यहां पत्नी ने की लड़ाई तो पति ने कर दी हत्या
उत्तराखंड : राज्य खेल विवि के लिए कुलपति सहित 94 पदों को मिली मंजूरी
हल्द्वानी: (दुखद) हादसे में छात्रा की मौत, चौकी के सामने शव रखकर हंगामा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेरे सपनों का उत्तराखंड पर विद्यार्थियों से किया संवाद 
