हल्द्वानी : गौलापार क्षेत्र का नाम रोशन, छात्राओं ने हासिल किए 97.8%, 93% और 92.4% अंक
गौलापार क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र – छात्राओं ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दिव्यांशी बिष्ट ने 97.8%, आस्था गोस्वामी ने 93% और नेहा ने 92.4% , हरेंद्र सिंह ने 91.6%, भूमिका पलरिया, युवराज पांडे, आकाश चिलवाल और एमन अली ने 90%, अंक प्राप्त किए।

छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि से उनके परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. विकल बवाडी एवं प्रधानाचार्य डॉ. भावना बवाडी ने छात्राओं और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने इस सफलता का श्रेय छात्राओं की मेहनत, माता-पिता के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।
डॉ. विकल बवाडी ने कहा कि वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमेशा उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है और आगे भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।

विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य विजय जोशी, कॉर्डिनेटर मंजू थापा, गणित अध्यापक कर्ण मेवाड़ी सहित समस्त स्टाफ ने भी छात्राओं को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन
देहरादून :(बड़ी खबर) 28 कर्मचारियों की पदोन्नति
उत्तराखंड: पूरे राज्य में एक वर्ष तक के लिये किसी भी खाद्य पदार्थो के निर्माण, भण्डारण, वितरण, बिक्री को पूरे राज्य में प्रतिबन्धित
हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी 

