हल्द्वानी : हल्द्वानी के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। हल्दूचौड़ के बमेटा बंगर खीमा स्थित तारा कॉम्प्लेक्स में तीसरी मंजिल से गिरकर 30 वर्षीय मुन्नी देवी की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मुन्नी देवी अपने बच्चे को नीचे खेलते देख बालकनी से उसे आवाज दे रही थीं। इसी दौरान रेलिंग से झुकते समय अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नीचे सड़क पर गिर गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया…लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि महिला के पति जीवन कुमार उस समय ड्यूटी पर थे। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। इसके बाद परिवार शव को अंतिम संस्कार के लिए अल्मोड़ा ले गया।
सीओ सिटी अमित कुमार सैनी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
