हरिद्वार: बहादराबाद थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक 62 वर्षीय रिटायर्ड एयरफोर्स जवान भगवान सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक जमालपुर के जेवीजी कॉलोनी के निवासी थे और उस समय शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। घटना के समय उनका 22 वर्षीय बेटा यशपाल भी उनके साथ कार में मौजूद था।
पुलिस के अनुसार, भगवान सिंह और उनका बेटा ज्वालापुर के पास जटवाड़ा पुल पर किसी अज्ञात व्यक्ति को लिफ्ट देने के लिए कार रोकते हैं। कार में पीछे बैठे बदमाश ने अचानक भगवान सिंह को सिर से सटाकर गोली चला दी। गोली लगते ही भगवान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। बेटे ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर कार रोकी…लेकिन बदमाश अंधेरे में फरार हो गया।
घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन देहरादून के जौलीग्रांट अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
बहादराबाद थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और सभी पहलुओं से मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे इलाके में घटना को लेकर सन्नाटा और शोक की लहर है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या की सीधी उड़ान जल्द! यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी
उत्तराखंड: घर बैठी महिलाएं अब बनेंगी उद्यमी! हल्द्वानी में शुरू हुआ खास ट्रेनिंग प्रोग्राम
उत्तराखंड: सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में दिशा बैठक, योजनाओं पर सख्त निर्देश
जनगणना-2027: अब घर बैठे करें स्व-गणना, कमिश्नर दीपक रावत की अपील
उत्तराखंड: DM के निर्देश पर छापेमारी, शराब दुकानों पर ओवररेटिंग में लाखों का जुर्माना वसूला 

