गोपेश्वर (चमोली): चमोली जिले के औली को वर्ष 2026 की नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप की मेजबानी मिल गई है। हिमालय की गोद में बसे औली को इस प्रतिष्ठित आयोजन का मौका मिलना प्रदेश के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है। हालांकि अभी प्रतियोगिता की तारीख तय नहीं हुई है। इसी को लेकर विंटर गेम्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने पर्यटन विभाग को तिथि और तैयारियों पर जल्द निर्णय लेने के लिए पत्र लिखा है।
इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की स्की एंड स्नो बोर्ड इंडिया कमेटी ने प्रस्ताव रखा है कि 2026 की चैंपियनशिप औली में ही आयोजित की जाए। विंटर गेम्स एसोसिएशन के सचिव अजय भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड को शीतकालीन खेलों की मेजबानी मिलना राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
उन्होंने यह भी बताया कि प्रतियोगिता की तिथि मौसम स्थितियों को देखते हुए जल्द तय की जाएगी…जिसके लिए पर्यटन विभाग और सरकार स्तर पर बैठक प्रस्तावित है।
स्की एंड स्नो बोर्ड इंडिया के अध्यक्ष शिवा केशवन ने संकेत दिया कि यदि राज्य सरकार तेजी से निर्णय लेती है…तो आगे औली में इंटरनेशनल लेवल की स्कीइंग प्रतियोगिताएं आयोजित करने पर भी विचार हो सकता है। इसके साथ ही औली में नेशनल स्की माउंटेनरिंग प्रतियोगिता कराने की तैयारी भी की जा रही है।
उत्तराखंड के शीतकालीन पर्यटन और खेलों को नया आयाम देने वाला यह आयोजन औली को अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर और मजबूती से स्थापित कर सकता है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल पर शिकंजा कसने की तैयारी, कंपनी के दस्तावेजों की जांच तेज
हल्द्वानी के होटल में रुकने युवक की मौत, शक्तिवर्धक दवाओं के ओवरडोज का संदेह
उत्तराखंड: यहां रात दो हादसों में दो छात्रों की मौत, दो युवक घायल
देहरादून :सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, उपनल कर्मचारी की पिटाई के बाद सरेंडर
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल; पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की किताब पढ़ें छात्र, सीएम धामी ने क्यों दी यह सलाह?
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर
हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम 
