देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) पेपर लीक मामले में जांच तेजी पकड़ चुकी है। पहली गिरफ्तारी के बाद अब CBI ने बड़ा कदम उठाते हुए पूर्व बेरोज़गार संघ अध्यक्ष बॉबी पंवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। CBI ने उन्हें सोमवार को देहरादून में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
21 सितंबर को हुई स्नातक स्तरीय परीक्षा के दौरान पेपर लीक होने की जानकारी सबसे पहले बॉबी पंवार के ही पास पहुँची थी, जिसके बाद उन्होंने इसे मीडिया के सामने उजागर किया। यही वह क्षण था जिसने इस पूरे मामले को राज्यभर में तूल दिया और युवाओं में आक्रोश बढ़ा। मामले की गंभीरता देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं से मुलाकात की और CBI जांच की अनुशंसा की।
जांच के दौरान सामने आया कि हरिद्वार के बहादरपुर जट स्थित परीक्षा केंद्र से पेपर लीक हुआ था। परीक्षा दे रहे अभ्यर्थी खालिद ने पहले से छिपाए मोबाइल से पेपर का स्क्रीनशॉट अपनी बहन साबिया को भेजा…जिसने इसे टिहरी में कार्यरत सहायक प्रोफेसर सुमन चौहान को फॉरवर्ड कर दिया। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया, हालांकि प्रारंभिक जांच में सुमन की सीधी संलिप्तता स्पष्ट नहीं होने पर उन्हें छोड़ दिया गया था।
CBI ने केस अपने हाथ में लेने के बाद पूरे प्रकरण की नई सिरे से जांच की और शुक्रवार को सहायक प्रोफेसर सुमन चौहान को षड्यंत्र में शामिल पाया…जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अब इसी मामले में CBI बॉबी पंवार से पूछताछ करेगी कि पेपर उनके पास कैसे आया, किसने दिया और उन्होंने यह सूचना किस तरह आगे पहुंचाई।
CBI समन पर प्रतिक्रिया देते हुए बॉबी पंवार ने कहा कि हमने ही इस केस में CBI जांच की मांग की थी। अब जब बुलावा आया है तो पूरी ईमानदारी से जांच में सहयोग करेंगे। देर आए दुरुस्त आए।
पेपर लीक प्रकरण ने उत्तराखंड की भर्ती प्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा किया है और अब CBI पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी है। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल पर शिकंजा कसने की तैयारी, कंपनी के दस्तावेजों की जांच तेज
हल्द्वानी के होटल में रुकने युवक की मौत, शक्तिवर्धक दवाओं के ओवरडोज का संदेह
उत्तराखंड: यहां रात दो हादसों में दो छात्रों की मौत, दो युवक घायल
देहरादून :सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, उपनल कर्मचारी की पिटाई के बाद सरेंडर
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल; पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की किताब पढ़ें छात्र, सीएम धामी ने क्यों दी यह सलाह?
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर
हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम 
