हल्द्वानी – हल्द्वानी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति में चार अभियान की जिम्मेदारी जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा नंदन गोस्वामी और पूर्व जिला महामंत्री कमल नयन जोशी और जिला उपाध्यक्ष लाखन नगल्टया को दी गई है। प्रचार अभियान की जिम्मेदारी संभाल रहे नंदन गोस्वामी ने बताया कि लोकसभा चुनाव में नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा से सांसद प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री श्री अजय भट्ट को पूरी शिद्दत के साथ चुनाव लड़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर इस बार भी रिकॉर्ड तोड़ मतों से केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट पुनः विजई होंगे।
नंदन गोस्वामी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी पूरी तरह से जुट गई है और उनको दी गई जिम्मेदारी में वह दिन-रात पार्टी के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री श्री अजय भट्ट जी द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्य और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर पार्टी जनता के बीच जा रही है। जिस तरह लोगों में भाजपा के प्रति उत्साह है उसे स्पष्ट है कि रिकॉर्ड तोड़ मतों से श्री भट्ट की नैनीताल लोकसभा से विजई होगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) युवक को कुचल गया डंपर
देहरादून से पिथौरागढ़ अब हवा में सफर, जल्द शुरू होगी हेली सेवा
उत्तराखंड में 23 मार्च तक बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
हल्द्वानी : रक्षा मंत्री राजनाथ की जनसभा, में होगा दावेदारों का शक्ति परीक्षण
उत्तराखंड:(Good News) देहरादून- पिथौरागढ़ के लिए आरसीएस उड़ान सेवा जल्द
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बीजेपी की संगठनात्मक में पहुंचे प्रभारी दुष्यंत गौतम, बोले जुट जाओ
उत्तराखण्ड : सड़क हादसा: कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत
देहरादून :(बड़ी खबर) SIR के लिए जिलेवार एक्शन प्लान बनाएं जिलाधिकारी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
नैनीताल : (बड़ी खबर) मुख्य सचिव ने देखे निर्माण कार्य, दिए ये निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) बिजली विभाग का JE 80 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार 

