Uttarakhand Govt Job- उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है कि विधानसभा सचिवालय में समूह ख एवं समूह ग के अंतर्गत कई पदों पर भर्ती के आवेदन मांगे गए हैं। विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 1 अक्टूबर और अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2021 रखी गई है ,जबकि परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 1 नवंबर है और लिखित परीक्षा का अनुमानित समय बाद में बताया जाएगा।
इन पदों पर है भर्ती
आज विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी भर्ती विज्ञप्ति में समूह ख एवं समूह ग के कुल 33 पदों पर भर्ती की जानी है जिसमें रक्षक पुरुष एवं महिला के 7 पद, वाहन चालक का एक पद, कंप्यूटर सहायक के 5 पद, कंप्यूटर ऑपरेटर का एक पद, सूची कार के 1 पद, सहायक फोरमैन के 2 पद, सहायक लेखाकार के 1 पद, लेखाकार के 1 पद, व्यवस्थापक के 2 पद, सहायक समीक्षा अधिकारी का एक पद, समीक्षा अधिकारी लेखा के दो पद, समीक्षा अधिकारी के 1 पद, अपर निजी सचिव के 5 पद और प्रतिवेदक के कुल 3 पदों पर भर्ती की जानी है।
भर्ती की पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें👉http://ukvsreonline.in/01102021/vigyapti_0001.pdf
आवेदन शुल्क सभी पदों के लिए सामान्य , अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए ₹ 975 , अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति के लिए ₹ 875 , दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए कोई परीक्षा शुल्क नहीं है , इन्हें केवल ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क ₹ 150 देना होगा । लिखित परीक्षा सभी पदों के लिए 100 अंको की 2 घंटे की वस्तुनिष्ठ प्रकार की एक लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी । लिखित परीक्षा का अनुमानित समय बाद में जारी किया जाएगा । इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के लिए 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं । ऑनलाइन आवेदन विधान सभा उत्तराखंड की वेबसाइट http://www.ukvidhansabha.gov.in पर करना होगा ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
1 thought on “उत्तराखंड-(भर्ती-भर्ती-भर्ती) विधानसभा सचिवालय में आई विभिन्न पदों पर भर्ती, Online आवेदन हुए शुरू”
Comments are closed.



देहरादून :(बड़ी खबर) नवरात्र में खुल सकती है नेताओं की किस्मत
नैनीताल : बड़ा बदलाव- हाईकोर्ट में सरकार की नई लीगल टीम, पूरन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी
Employment Portal पर फैल रही झूठी खबर पर बोर्ड का स्पष्ट बयान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी से भेंट कर क्षेत्रीय नेताओं ने नई मोटर मार्ग की मंजूरी पर किया धन्यवाद
उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने दिए आदेश: दुर्गम क्षेत्रों में फाइबर और वाईफाई से इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करें
उत्तराखंड: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नैनीताल दौरे को लेकर हल्द्वानी में तैयारी बैठक सम्पन्न
नैनीताल :(बड़ी खबर) जनपद जारी मौसम पूर्वानुमान- Orange Alert के दृष्टिगत सावधानी बरतने के निर्देश
उत्तराखंड : बिना ग्रीन कार्ड के चारधाम मार्ग पर वाहन नहीं चल पाएंगे, जानिए किस दिन से जारी होंगे कार्ड
उत्तराखंड: साईं मंदिर के सामने नहर में शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी 

Bjp inaction k liye rs loot rhi h