हल्द्वानी: बागेश्वर के दूरस्थ गांव सुमटी की बेटी प्रेमा रावत ने क्रिकेट के मैदान में शानदार प्रदर्शन के दम पर इतिहास रच दिया है। वूमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के लिए रविवार को हुए ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने प्रेमा रावत को 1.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम से जोड़ा है। वहीं देहरादून की नंदिनी कश्यप को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और राघवी बिष्ट को आरसीबी ने क्रमशः 10-10 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है।
बेंगलुरु में रविवार को डब्ल्यूपीएल 2025 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इसमें उत्तराखंड की छह महिला खिलाड़ियों के नाम शामिल रहे। इसमें से अनकैप्ड खिलाड़ी प्रेमा, नंदिनी और राघवी को दो टीमों ने अपने साथ जोड़ा है। उत्तराखंड डब्ल्यूपीएल में मूसरी थंडर्स टीम को अपने शानदार प्रदर्शन से जीत दिलाने वाली बागेश्वर के सुमटी गांव की निवासी प्रेमा के लिए ऑक्शन में आरसीबी और डीसी के बीच जबरदस्त जंग चली। दाएं हाथ की विस्फोटक बल्लेबाज और दाएं हाथ की लेग स्पिन गेंदबाज प्रेमा का बेस प्राइस 10 लाख रुपये था। डीसी ने प्रेमा को अपने साथ जोड़ने के लिए रकम बढ़ाई लेकिन आखिर में 1.20 करोड़ में आरसीबी ने प्रेमा को अपनी टीम से जोड़ लिया। उधर, 10 लाख बेस प्राइस वाली दून की नंदिनी और राघवी को 10 लाख में टीम में शामिल किया दिल्ली कैपिटल्स ने नंदिनी कश्यप को भी क्रमशः डीसी और आरसीबी ने अपनी टीम से जोड़ा है। बता दें, नंदिनी और राघवी भारत की महिला टी-20 क्रिकेट टीम में भी चुनी जा चुकी हैं। क्रिकेट एसोएिशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के संयुक्त सचिव सुरेश सोनिया ने कहा कि पहाड़ की बेटियों ने अपने शानदार खेल के दम पर आज डब्ल्यूपीएल में मुकाम हासिल किया है। प्रेमा, नंदिनी और राघवी शानदार खिलाड़ी हैं। उत्तराखंड डब्ल्यूपीएल में भी प्रेमा ने शानदार प्रदर्शन किया था।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन 

