- हल्द्वानी में किशोरी से हैवानियत……..मुंह बंद रखने के लिए धमकाया, ऐसे खुला राज
हल्द्वानी में किशोरी के साथ हैवानियत की घटना सामने आई है। परिचित युवक ने बहाने से घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही मुंह बंद रखने के लिए डराया धमकाया। आठ दिन बाद किसी तरह हिम्मत कर किशोरी ने यह बात अपनी दीदी को बताई। मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ दिन पूर्व उसकी बहन देवलचौड़ क्षेत्र में रहने वाली अपनी दोस्त के घर गई थी। वह वहां से लौट रही थी तो रास्ते में सूरज नाम का युवक मिला, जिसे पीड़िता पहले से जानती थी। आरोप है कि सूरज उसे झूठ बोलकर अपने घर ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। उसे जान की धमकी दी और यह बात किसी को न कहने की बात कही।
जिसके बाद वह पीड़िता को टेंपो से उसकी सहेली के घर छोड़ आया। जहां से पीड़िता अपने घर पहुंची, लेकिन डर की वजह से यह बात किसी को नहीं बताई। आठ दिन बाद पीड़िता ने यह बात अपनी दीदी को बताई। इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचे। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि पॉक्सो में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल
हल्द्वानी : एलएलसी 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब को 20 रनों से हराया 

