- मेहरा पब्लिक स्कूल के मानवी और प्रिंस का हुआ नवोदय विद्यालय में चयन, परिजनों में खुशी की लहर
रामनगर – पीरूमदारा स्थित मेहरा पब्लिक स्कूल के द्वारा चलाये जा रहे गुरुकुल कार्यक्रम के परिणामस्वरूप स्कूल के 5 वी कक्षा के छात्र प्रिंस और छात्रा मानवी ने जवाहर नवोदय स्कूल की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर एडमिशन मेरिट सूची में स्थान पाया है। इस खबर से परिवार में खुशी का माहौल है। छात्रों ने अपनी इस सफलता का श्रेय शिक्षकों और माता-पिता को दिया है। मेहरा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक कुबेर सिंह मेहरा , निदेशक पंकज सिंह मेहरा, और पूरे स्टाफ ने मानवी और प्रिंस को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा उज्जवल भविष्य की कामना की।
स्कूल ने अपने प्रमुख कार्यक्रम गुरुकुल के तहत इन बच्चों को परीक्षा के लिए तैयार किया था। और बताया कि सैनिक स्कूल, नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए गुरुकुल कार्यक्रम एकवर्षीय और द्विवर्षीय रूप में स्कूल द्वारा संचालित किया जाता है। स्कूल निदेशक ने सभी माता-पिता से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए गुरुकुल कार्यक्रम से जुड़ने का आग्रह किया।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : चोरगलिया से 17 वर्षीय किशोर लापता, 72 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग
डॉ. जगदीश पंत ‘कुमुद’ बने उत्तराखंड भाषा संस्थान के सदस्य
उत्तराखंड में यहाँ नाबालिग से दुष्कर्म के बाद होटल में बवाल, गुस्साई भीड़ ने की तोड़फोड़; बुलडोजर लेकर पहुंचे लोग
हल्द्वानी RTO कार्यालय में गोली चलने के मामले में FIR, प्रशासनिक अधिकारी पर केस दर्ज
उत्तराखंड: गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, e-KYC की बढ़ी समय सीमा
धामी सरकार का सख्त रुख! बाजपुर में 4 मदरसे सील, अब दूसरे मदरसों की भी जांच
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) नैनीताल में बारिश का कहर, 40 मार्ग बंद, गौला-कोसी उफान पर
उत्तराखंड: UKPSC ने जारी किया भर्ती परीक्षा कैलेंडर
विज्ञान संगोष्ठी में चमका हल्द्वानी, इन विद्यार्थियों का जिला स्तर पर हुआ चयन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) हल्द्वानी RTO कार्यालय में चली गोली, मचा हड़कंप 
