उत्तराखंड के रामनगर स्थित प्रसिद्ध मां गिरिजा देवी (गर्जिया देवी) मंदिर के कपाट 6 महीने बाद श्रद्धालुओं के लिए खुलने वाले हैं मंदिर समिति द्वारा 1 अक्टूबर से विधिवत मंदिर खोलने का निर्णय लिया गया है गौरतलब है कि लॉक डाउन के बाद से अब तक मंदिर बंद रखने का निर्णय लिया गया था पहले 18 सितंबर को मंदिर खोलने का निर्णय लिया लेकिन लगातार बढ़ रहे कोरोनावायरस के प्रकोप को देखते हुए मंदिर समिति ने यह फैसला वापस ले लिया था।
यह भी पढ़ें उत्तराखंड- इस अंडरवर्ल्ड डॉन को हुआ कोरोना, जिसका नाम सुनते ही दहशत में आते थे लोग
अब मंदिर समिति के पदाधिकारियों सहित पुजारियों द्वारा आयोजित की गई बैठक में यह तय किया गया कि 1 अक्टूबर से मां गिरिजा देवी (गर्जिया देवी) का मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा लेकिन मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को गिरिजा देवी मंदिर समिति में पंजीकरण कराना होगा।
यह भी पढ़ें उत्तराखंड- अभिनेता सोनू सूद का एक और बड़ा काम, ऋषिकेश एम्स में बच गई महिला की जान
इसके अलावा मंदिर समिति द्वारा कोविड-19 के नियमों का पालन करने के लिए श्रद्धालुओं को मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मंदिर के मुख्य गेट में थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी और एक बार में 20 श्रद्धालुओं को ही मंदिर में प्रवेश करने दिया जाएगा गौरतलब है कि मां गिरिजा देवी के दर्शन के लिए साल भर भक्तों का तांता लगा रहता है खासकर देशी-विदेशी पर्यटक जो जिम कॉर्बेट पार्क घूमने आते हैं वह भी मां गिरजा देवी के मंदिर के दर्शन करते हैं ऐसे में मंदिर के कपाट खुलने से आसपास के व्यापारियों को भी इसका लाभ होगा।
यह भी पढ़ें देहरादून- नगर निकायों और पंचायतों में हुई धनवर्षा, मिला इतने करोड़ का बजट

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एक और भ्रष्टाचारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गरफ्तार
उत्तराखंड: अक्टूबर तक पूरी हों कुंभ 2027 की तैयारियां – मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी से मिले प्रसून जोशी, उत्तराखंड में फिल्म निर्माण पर चर्चा
उत्तराखंड: देहरादून मे हुई प्रशासनिक बड़ी बैठक, कामों की समयसीमा तय
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निजी भूमि पर निजी बाजार संचालित करने के इच्छुक के लिए बन गई पॉलिसी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर नीद से जागा आबकारी विभाग, पकड़ने लगा कच्ची
किच्छा: किच्छा चीनी मिल बन्दी की प्रथम सूचना:
उत्तराखंड : रेत से भरे डंपर ने बाइक सवार को कुचला,गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) SDM कोर्ट पर विधायक सुमित जमीन में बैठे 
