रामनगरः पप्पी सागर हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, इसलिए दिया हत्याकांड का अंजाम

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Ramanar News: विगत दिनों अरविन्द उर्फ पप्पी सागर के हत्याकांड का खुलासा आज पुलिस ने कर दिया है। हत्याकांड में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि अरविन्द उर्फ पप्पी सागर की अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस ने आस-पास के लोगों व परिजनों से जानकारी ली तो बताया कि प्रातः 05.00 बजे के आसपास आजम जिप्सी से अपने साथियों के साथ आया था तथा इरफान से उसका झगड़ा होने की बात कहकर पप्पी सागर को अपने साथ ले गया था। उसके तुरन्त बात इन्होंने इरफान के घर के सामने पप्पी सागर की गोली मारकर हत्या कर दी तथा फरार हो गये।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद

मृतक के भाई चन्दन सागर ने तहरीर दी गयी। जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। हत्यारोपियों की तलाश के लिए 10 टीमों का गठन किया गया। शक के आधार पर दोनों लोगों को आजम और रिजवान उर्फ सुक्खा को हिरासत में लिया। पूछताछ में आजम ने मुकदमा वादी चन्दन सागर को जेल से बाहर निकालने के लिए 70,000 रुपये नगद मृतक अरविन्द उर्फ पप्पी सागर को दिये थे जब आजम पप्पी सागर से अपने रुपये वापिस मांगता तो पप्पी सागर उसे रुपये देने से मना कर देता था तथा उसे डरा धमकाकर उसके साथ गाली गलौच करता था तथा उससे सीधे मुंह बात नहीं करता था। जिससे आजम को यह अन्देशा हो गया था कि पप्पी सागर उसे जान से मार सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत

इसी तरह इरफान तथा उसका भाई जुए में बहुत पैसा हार गये थे। पप्पी सागर ने उन रुपये के बदले इरफान की गाड़ी,सोने के जेवर तथा आई फोन गिरवी रख लिए थे, जिससे आजम व इरफान दोनों पैसे लाचार हो गये। बात-बात में पप्पी इनको जलील करता व गालीगलौच करता था। जिससे इन्होंने पप्पी सागर को मारने की योजना बनायी। घटना से पूर्व इनकी आपस में बातचीत हुई थी तथा योजन के तहत 29 जून की रात्रि में ये अपने साथियों सहित आजम के किराये के घर पर रुके तथा योजना बनाकर पप्पी सागर की हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम

हत्याकांड में पुलिस ने आजम पुत्र रफी उम्र 20 वर्ष निवासी जसपुर खुर्द थाना आई टी आई जिला ऊधम सिंह नगर, हाल निवासी चर्च के पास खताड़ी रामनगर जिला नैनीताल, रिजवान उर्फ सुक्खा उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड नं 02 महुआखेड़ा गंज थाना आई टी आई जिला ऊधम सिंह नगर, इरफान पुत्र इकरार हुसैन निवासी लूटाबड़ रामनगर जिला नैनीताल साबिर उर्फ पंचर पुत्र साकिर हुसैन निवासी लूटाबड़ रामनगर जिला नैनीताल को गिरफ्तार किया।

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें