कोटद्वार। लगातार बारिश के बीच पौड़ी जिले के सतपुली तहसील क्षेत्र में बड़ा हादसा सामने आया है। ग्राम महर गांव में आज सुबह एक मकान के ऊपर भारी मात्रा में मलबा गिर गया। मलबे की चपेट में आने से मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर गिर गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मकान में रहने वाले चार लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना है। हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन और SDRF को सूचना दी गई।
SDRF और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना
चार लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना के बाद सतपुली और लैंसडौन से SDRF की टीमें तथा प्रशासनिक अमला घटनास्थल के लिए रवाना हो गया है। राहत और बचाव अभियान शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
बताया जा रहा है कि इस मकान में एक मैक्स वाहन चालक अपने परिवार के साथ रहता था। फिलहाल मलबे में दबे लोगों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
बैर गांव में किचन का हिस्सा गिरा
इसी तहसील के ग्राम बैर में भी बारिश के कारण एक अन्य हादसा हुआ। यहां एक मकान की रसोई का हिस्सा अचानक गिर गया। घटना में सुशीला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की जानकारी है। प्रशासन की टीमें क्षेत्र में स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
लगातार बारिश को देखते हुए स्थानीय लोगों से सावधानी बरतने और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मंदिर गई 26 साल की युवती का दिनदहाड़े अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस
उत्तराखंड : (Job Alert) रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, स्नातक और 12वीं पास युवाओं को मौका
उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक गिरफ्तार, व्यापारी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी
हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ
हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई
CM धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ, 18 लोगों को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये 
