देहरादून। उत्तराखंड के भविष्य को लेकर विद्यार्थियों के विचार जानने के लिए शुरू किए गए ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर शुरू हुए इस अभियान में अब तक प्रदेश के 35 हजार से अधिक विद्यार्थी अपने निबंध ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर चुके हैं।
इस अभियान के तहत कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों से उत्तराखंड के विकास को लेकर उनके सुझाव और विचार निबंध के माध्यम से मांगे गए हैं। विद्यार्थियों को पर्यटन, रोजगार, सामाजिक विकास, वन एवं पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और तकनीक समेत कुल आठ विषयों पर अपने विचार रखने का मौका दिया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 10 अगस्त को प्रदेश के करीब तीन लाख कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के साथ ऑनलाइन संवाद किया था। इसी दौरान उन्होंने युवाओं से अपने सपनों और उत्तराखंड के विकास को लेकर सुझाव निबंध के रूप में भेजने की अपील की थी।
मुख्यमंत्री ने कहा था कि विद्यार्थियों से मिलने वाले बेहतर विचारों को राज्य की नीतियों में शामिल करने की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा।
अभियान में आने वाली प्रविष्टियों में से बेहतर विचार रखने वाले 140 विद्यार्थियों का चयन किया जाना है। इन विद्यार्थियों के साथ शासन के वरिष्ठ अधिकारियों और मुख्यमंत्री स्तर पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
श्रेष्ठ विद्यार्थियों को करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद के लिए स्कॉलरशिप देने की घोषणा भी की गई है। इसके अलावा उन्हें अन्य पुरस्कार दिए जाने की भी बात कही गई है।
अभियान में विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी के पीछे ऑनलाइन प्रक्रिया को भी एक कारण माना जा रहा है। पोर्टल पर निबंध जमा करने के बाद विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे छात्रों में अभियान को लेकर उत्साह बना हुआ है।
अभियान के संयोजक डॉ. राहुल अग्रवाल के अनुसार, सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों की ओर से लगातार प्रविष्टियां भेजी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि 24 अगस्त तक विद्यार्थी अपने निबंध पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस अभियान की प्रगति की नियमित समीक्षा कर रहे हैं। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों की सोच और सुझावों को उत्तराखंड के विकास से जोड़ना है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: नौकरी किसे मिलेगी? सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद दो पत्नियों के दावे से फंसा मामला
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों आरोपियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
उत्तराखंड: पहाड़ से गिरे बोल्डर ने मचाई तबाही, कैलाश यात्रा के अहम रास्ते पर टूटा पुल
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, धूप में भी जारी रही जनजागरण पदयात्रा
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 80 हजार से ज्यादा छात्रों ने भेजे निबंध
नैनीताल की लाइफ लाइन फिर होगी मजबूत, मॉल रोड के पुनर्निर्माण में तेजी; जानिए कितना काम हुआ
उत्तराखंड: भीमताल में 16 होम स्टे की जांच, 3 पर जुर्माना और 7 को नोटिस
उत्तराखंड: दर्दनाक हादसा, टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन का अगला हिस्सा पिचका, दो की मौके पर मौत
रुद्रपुर की महिला ने प्रेमी को ट्रक समेत जलाकर मार डाला
उत्तराखंड: रिश्वत ले रहे दो अफसर गिरफ्तार 
