देहरादून। उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए खेल महाकुंभ-2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार प्रतियोगिताओं का आयोजन 1 सितंबर से 30 अक्टूबर तक अलग-अलग स्तरों पर किया जाएगा। इसमें न्याय पंचायत से लेकर विधानसभा, संसदीय क्षेत्र और राज्य स्तर तक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग ने खेल महाकुंभ-2026 के लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है। प्रतियोगिताओं को ‘मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी’ के तहत आयोजित किया जाएगा।
न्याय पंचायत स्तर की प्रतियोगिताएं 1 से 10 सितंबर तक होंगी। इसके बाद विधानसभा स्तर की विधायक चैंपियनशिप 11 से 20 सितंबर जबकि संसदीय क्षेत्र स्तर की सांसद चैंपियनशिप 21 से 30 सितंबर तक आयोजित की जाएगी।
राज्य स्तर की मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिताएं 10 सितंबर से 30 अक्टूबर तक चलेंगी।
न्याय पंचायत स्तर पर अंडर-14 और अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग में कबड्डी, एथलेटिक्स, खो-खो और मुर्गा झपट जैसी प्रतियोगिताएं होंगी।
विधानसभा स्तर पर वॉलीबाल और पिट्टू समेत अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। वहीं संसदीय क्षेत्र स्तर पर मलखंब, रस्साकसी, गोली-कंचा, फुटबॉल और बैडमिंटन जैसे खेलों में खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
राज्य स्तर पर जूडो, बॉक्सिंग, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, कराटे, बास्केटबॉल, हॉकी, हैंडबॉल, योगासन, तैराकी, तीरंदाजी, फेंसिंग, कुश्ती, पेंचक सिलाट, पावरलिफ्टिंग, वेटलिफ्टिंग, बेसबॉल और लॉन टेनिस समेत कई खेल शामिल किए गए हैं।
इसके अलावा महिला ओपन और दिव्यांगजन महिला-पुरुष ओपन वर्ग के लिए भी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि खेल महाकुंभ का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना और ग्रामीण व दूरदराज क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर देना है। प्रतियोगिताओं के जरिए खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता दिखाने का मंच मिलेगा।
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की निदेशक दीप्ति सिंह ने आयोजन को लेकर विस्तृत कार्ययोजना जारी की है। संबंधित विभागों से प्रतियोगिताओं को सफल बनाने में सहयोग की अपेक्षा की गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट
सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन 

