मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जानकारी में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी।
शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल और प्रभारी निरीक्षक भगवान महर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के इलाके की जानकारी जुटाने के साथ जरूरी साक्ष्य भी सुरक्षित किए।
पुलिस के अनुसार मृतका की अभी पहचान नहीं हो सकी है। शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के थानों से भी संपर्क कर रही है…ताकि हाल में दर्ज महिला गुमशुदगी के मामलों से मिलान किया जा सके।
इसके साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे संभावित CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला खुद वहां पहुंची थी या किसी व्यक्ति ने उसे वहां लाकर छोड़ा।
पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वारदात इसी स्थान पर हुई या महिला की हत्या कहीं और करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया।
फिलहाल महिला की पहचान और हत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। महिला की पहचान होने के बाद जांच को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: PWD की लापरवाही पर भड़के राम सिंह कैड़ा, जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों पर तुरंत काम के दिए निर्देश
नवमी पर सम्मानित होंगी ‘देवियां’, धामी सरकार की पहल से देश को मिलेगा नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे थे 10 शिक्षक, जांच के बाद शिक्षा विभाग ने किया बाहर
उत्तराखंड का 26 वर्षीय धर्मेंद्र मारीशस में लापता, परिवार ने CM धामी से मांगी मदद
नैनीताल घूमने पहुंचे पर्यटक का पर्स हुआ गायब, पुलिस ने खोजकर लौटाई नकदी और जरूरी कार्ड
उत्तराखंड: जमीन के नामांतरण में फंसा है मामला तो पढ़ें ये खबर, राजस्व परिषद ने जारी किए नए निर्देश
हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में सवर्ण शक्ति संगठन का सत्याग्रह, UGC नियमों को लेकर क्यों गरमाया मामला?
उत्तराखंड: मंदिर गई 26 साल की युवती का दिनदहाड़े अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस
उत्तराखंड : (Job Alert) रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, स्नातक और 12वीं पास युवाओं को मौका
उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी 
