रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर में बाघ की मौजूदगी से लोगों में दहशत फैल गई। गर्जिया क्षेत्र में आबादी से सटे कॉर्बेट पार्क के जंगल से निकलकर एक बाघ ने दिनदहाड़े हाईवे के पास एक घोड़े पर हमला कर दिया। बाघ घोड़े को अपना शिकार बनाने के बाद उसे जंगल की ओर खींचकर ले गया।
यह घटना दोपहर करीब 1:30 बजे झूला पुल चौराहे के पास पूर्व में बनाए गए गर्जिया पर्यटन जोन के गेट के नजदीक नेशनल हाईवे-309 पर हुई। दिन के उजाले में आबादी के इतने करीब बाघ दिखाई देने से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।
जानकारी के अनुसार बाघ आबादी के बेहद करीब पहुंचा और वहां मौजूद घोड़े पर अचानक हमला कर दिया। इसके बाद बाघ घोड़े को घसीटते हुए जंगल की तरफ ले गया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया…लेकिन बाघ घोड़े को लेकर जंगल की ओर चला गया।
जिस स्थान पर यह घटना हुई वहां दिन के समय भी लोगों की आवाजाही रहती है। झूला पुल चौराहे और आसपास के इलाकों में स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों की भी आवाजाही होती है। ऐसे में आबादी के नजदीक बाघ की मौजूदगी ने मानव-वन्यजीव संघर्ष की चिंता बढ़ा दी है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद रामनगर वन प्रभाग की टीम सक्रिय हो गई। वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ बाघ की गतिविधियों पर निगरानी शुरू कर दी है। टीम बाघ की संभावित लोकेशन का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
रामनगर वन प्रभाग के रेंज अधिकारी कृष्णा सिंह मेहरा ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बाघ की मौजूदगी को देखते हुए लोगों को जंगल और उसके आसपास के इलाकों में जाने से बचना चाहिए। विशेष रूप से झूला पुल की तरफ जाने में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
दिनदहाड़े आबादी के पास बाघ द्वारा घोड़े का शिकार किए जाने के बाद स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बाघ की गतिविधियां लगातार सामने आ रही हैं। ऐसे में वन विभाग को निगरानी और गश्त को और मजबूत करने की जरूरत है।
फिलहाल वन विभाग की टीमें क्षेत्र में लगातार नजर बनाए हुए हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे बाघ की गतिविधि वाले क्षेत्र में जाने से बचें और किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: PWD की लापरवाही पर भड़के राम सिंह कैड़ा, जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों पर तुरंत काम के दिए निर्देश
नवमी पर सम्मानित होंगी ‘देवियां’, धामी सरकार की पहल से देश को मिलेगा नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे थे 10 शिक्षक, जांच के बाद शिक्षा विभाग ने किया बाहर
उत्तराखंड का 26 वर्षीय धर्मेंद्र मारीशस में लापता, परिवार ने CM धामी से मांगी मदद
नैनीताल घूमने पहुंचे पर्यटक का पर्स हुआ गायब, पुलिस ने खोजकर लौटाई नकदी और जरूरी कार्ड
उत्तराखंड: जमीन के नामांतरण में फंसा है मामला तो पढ़ें ये खबर, राजस्व परिषद ने जारी किए नए निर्देश
हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में सवर्ण शक्ति संगठन का सत्याग्रह, UGC नियमों को लेकर क्यों गरमाया मामला?
उत्तराखंड: मंदिर गई 26 साल की युवती का दिनदहाड़े अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस
उत्तराखंड : (Job Alert) रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, स्नातक और 12वीं पास युवाओं को मौका
उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी 
