चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी को पंजाब पुलिस ने किया अरेस्ट, महिला से छेड़छाड़ का आरोप।
हरिद्वार:- प्रसिद्ध चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी को पंजाब पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। बताया जा रहा है कि महंत रोहित गिरी पर पंजाब के लुधियाना में किसी महिला ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद आज पंजाब पुलिस गिरफ्तार करने के लिए हरिद्वार पहुंची और गिरफ्तार कर लुधियाना ले गई है।
हरिद्वार की शांत धार्मिक गलियों में सैकड़ों साधु-संतों की मौजूदगी आम बात है,लेकिन इन्हीं के बीच एक ऐसा चेहरा भी था, जो श्रद्धा के नाम पर विश्वास तोड़ रहा था।ऐसे ही संतो के नाम को धूमिल कर रहे चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी को महिला से छेड़छाड़ के गंभीर आरोप में पंजाब पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार किया है।
इस घटनाक्रम के बाद चंडी देवी मंदिर प्रशासन ने खुद को इस मामले से अलग बताते हुए कहा कि यह महंत का व्यक्तिगत मामला है और मंदिर की गतिविधियों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार पंजाब प्रांत की एक युवती ने मोहाली थाने में रोहित गिरी के खिलाफ छेड़छाड़,मानसिक प्रताड़ना और अश्लील हरकतों की शिकायत की थी।पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे आध्यात्मिक मार्गदर्शन देने का झांसा दिया और व्यक्तिगत मुलाकात के दौरान अनुचित व्यवहार किया।पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 354 (छेड़छाड़) और 506 (धमकी देना) के तहत मामला दर्ज किया।मामला दर्ज होने के बाद कोर्ट में पेश न होने पर ग़ैर जमानती वारंट जारी होने पर महंत की गिरफ्तारी हुई है।
रोहित गिरी हरिद्वार के मां चंडी देवी मंदिर परमार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। उनकी देखरेख में ही चंडी देवी मंदिर में पूजा अर्चना होती है।हरिद्वार में दो विशाल पर्वतों पर मां भगवती के दो सिद्ध मंदिर स्थित है। इनमें से एक मनसा देवी मंदिर शिवालिक पर्वत पर है, जिसकी देखरेख मां मनसा देवी का ट्रस्ट करता है, जिसके अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी हैं,जो कि निरंजनी अखाड़े से आते हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बीएलओ से अभद्रता पर निर्वाचन विभाग सख्त, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
हल्द्वानी के 1200 दुकानदारों की बढ़ी चिंता! 5 गुना किराया बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर मेयर से लगाई गुहार
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट, सभी बड़े भवनों की होगी जांच
चारधाम यात्रा के बीच सीएम धामी का बड़ा संदेश, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
उत्तराखंड को मिलेगा ज्यादा केंद्रीय पैसा? मुख्य सचिव ने बनाया नया प्लान
उत्तराखंड में सभी भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट अनिवार्य, मुख्य सचिव ने दिए कड़े निर्देश
उत्तराखंड में भूमि प्रबंधन सुधारों की बड़ी तैयारी, मुख्य सचिव ने मांगी व्यापक कार्ययोजना
हल्द्वानी : हल्द्वानी में फुटपाथ अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का ताबड़तोड़ अभियान
हल्द्वानी : कर्तव्य पथ पर दुनिया से रुखसत हुए फायरमैन जगजीत सिंह, राजकीय सम्मान के साथ होगी अंतिम विदाई
ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की खाई में गिरने से मौत 
