Priyanshu Upreti UGC NET
राज्य के होनहार युवा आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। बीते दिनों घोषित हुए यूजीसी नेट परीक्षा के के परिणामों में भी राज्य के अनेक होनहार युवाओं ने सफलता अर्जित की है। जिनसे हम आपको लगातार रूबरू करा रहे हैं।इसी कड़ी में आज हम आपको राज्य के एक और ऐसे ही होनहार युवा से रूबरू कराने जा रहे हैं जिन्हें पहले ही प्रयास में इस परीक्षा में सफलता हासिल हुई है। जी हां…. हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के टकाना निवासी प्रियांशु उप्रेती की, जिन्होंने अपने पहले ही प्रयास में यूजीसी नेट की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। प्रियांशु की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं उनके घर पर भी बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
Priyanshu Upreti Pithoragarh
बता दें कि इस अभूतपूर्व उपलब्धि को हासिल करने वाले प्रियांशु ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा अल्मोड़ा से प्राप्त करने के उपरांत इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई विवेकानंद इंटर कॉलेज पिथौरागढ़ से की है। बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल दर्जे के छात्र रहे प्रियांशु ने हाईस्कूल में 86 फीसदी अंक हासिल किए थे जबकि इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणामों में उन्हें 89 फीसदी अंक हासिल हुए थे। बताते चलें कि उनके पिता दिनेश चंद्र उप्रेती जहां सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं जबकि उनकी मां एक कुशल गृहिणी हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
