हत्या का पुलिस ने किया खुलासा,हत्या के आरोप में दो सगे भाईयों को किया गिरफ्तार।
देहरादून- डालनवाला क्षेत्र में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए घटना में शामिल दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अंबेडकर कॉलोनी, डीएल रोड निवासी शुभम (पुत्र स्वराज सिंह) पर शाम के समय धारदार हथियार से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे दून अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जांच में सामने आया कि मृतक का आरोपितों के परिवार से पुराना विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते सुकिंदर सिंह के बेटे निखिल और अमन ने विवाद के दौरान शुभम को बुलाकर उस पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर फरार भाइयों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गईं। मुखबिर तंत्र की मदद और दबिश के बाद दोनों आरोपितों को छह घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि पुराने विवाद और आपसी कहासुनी के दौरान गुस्से में आकर उन्होंने शुभम पर धारदार हथियार से वार कर दिया था.गिरफ्तार आरोपितों की पहचान निखिल पुत्र सुकिंदर सिंह निवासी अंबेडकर कॉलोनी, डीएल रोड, डालनवाला और उसके भाई अमन के रूप में हुई।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें 
