फुटपाथ से मासूम चोरी, पुलिस और एसओजी तलाश में जुटी
हरिद्वार: हरिद्वार के शहर कोतवाली क्षेत्र के मायापुर में फुटपाथ से करीब दो साल के बच्चे के चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार उत्तर प्रदेश के हरदोई का रहने वाला है। परिवार के अनुसार बीती रात से एक संदिग्ध व्यक्ति फुटपाथ के आसपास घूमता हुआ देखा जा रहा था और बच्चे को चोरी करने में उसी का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसओजी की टीम पूरे पंचपुरी क्षेत्र में संदिग्ध की तलाश में जुट गई है। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही मासूम को सकुशल बरामद करने की उम्मीद है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और संदिग्ध की तलाश के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रुद्रपुर : स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़; 4 गिरफ्तार, 9 महिलाएं रेस्क्यू
देहरादून :(बड़ी खबर) तबादला सत्र को लेकर आ गए बड़े निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) नए दायित्व धारी ने किया ज्वाइन
उत्तराखंड: यहाँ अस्पताल में करोड़ों की सीटी स्कैन मशीन खराब, लापरवाही पर अधिकारी सस्पेंड
उत्तराखंड: बस ही नहीं…अब चारधाम के लिए मिलेगा ये नया ऑप्श, रोडवेज ने की तैयारी
उत्तराखंड: केदारनाथ हेली टिकट बुकिंग का बड़ा अपडेट! इस बार ऐसे ही मिलेगा टिकट
हल्द्वानी: तिकोनिया क्षेत्र में भ्रूण मिलने से सनसनी
उत्तराखंड: धामी सरकार की पहल रंग लाई….टिहरी में नया केंद्रीय विद्यालय मंजू
उत्तराखंड: यहाँ प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान
उत्तराखंड: दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण 14 अप्रैल को, नाम को लेकर आई नई मांग 
