- सैलून संचालक ने नाबालिग से की अश्लील हरकत,आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
किच्छा (उधमसिंह नगर)- खबर उधम सिंह नगर जिले के किच्छा कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र से है। जहां कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र में सैलून की दुकान पर बाल कटिंग कराने पहुंची नाबालिक के साथ सैलून स्वामी ने अश्लील हरकत कर दी। घटना की जानकारी के बाद परिजन आक्रोशित हो गए। स्थानीय लोगों के आक्रोशित होने की सूचना पर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। नाबालिक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी असलम के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। सूचना के आधार पर पुलिस ने किच्छा कोतवाली अंतर्गत ग्राम फिरोजपुर निवासी आरोपी असलम को गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। किच्छा कोतवाली पुलिस को दर्ज कराई गई रिपोर्ट में नाबालिक पीड़िता के परिजनों ने बताया कि वे लोग नाबालिक के बाल कटवाने के लिए ग्राम स्थित असलम के सैलून पर गए थे। नाबालिक को दुकान पर छोड़ने के बाद परिजन किसी काम से दुकान से बाहर चले गए। इसी बीच सैलून स्वामी आरोपी असलम ने नाबालिग के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। नाबालिक के परिजनों को जानकारी देने के बाद परिजन आक्रोशित हो गए। इसी दौरान आरोपी युवक असलम मौके से फरार हो गया। फिलहाल किच्छा पुलिस ने आरोपी असलम के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा 
