police

उत्तराखंड: आईजी की मां पर टिप्पणी, आरोपी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई शुरू

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपी ने आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप की मां को लेकर अभद्र टिप्पणी की और अनुसूचित समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: घर मे वॉशरूम गई 9 साल की बच्ची से दो किशोरों ने की दरिंदगी

देहरादून निवासी सागर सोनकर की शिकायत पर नगर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी सोशल मीडिया पर लगातार आपत्तिजनक पोस्ट करता रहा है। हाल ही में उसने एक फोटो के साथ आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे लोगों में नाराजगी फैल गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: विजिलेंस ने यहां 15 हजार की रिश्वत लेते भ्रष्टाचारी किया गिरफ्तार

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी एनएस चौहान के अनुसार मामले की जांच तथ्यों के आधार पर की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) स्कूलों में अब मोबाइल के उपयोग पर होगी सख्ती

वहीं इस प्रकरण से जुड़े एक पुराने मामले की जांच में पूर्व में लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हो पाई थी और संबंधित पुलिसकर्मी को क्लीन चिट दी जा चुकी है।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें