थल (पिथौरागढ़)। क्षेत्र के अधौली गांव की बेटी अर्चना चंद पुत्री डीबी चंद ने 31 दिसंबर को जयपुर में आयोजित मिसेज इंडिया ग्लैम 2024 का खिताब अपने नाम किया है। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।
ऑल इंडिया से चयनित 31 प्रतिभागियों में अर्चना 31वीं प्रतिभागी थीं। अर्चना ने रैम्प पर सौंदर्यता, कैट वॉक, मिसेज कॉस्ट्यूम और संवाद में सबको पछाड़ते हुए मिसेज इंडिया 24 का ताज अपने नाम किया। अर्चना ने बीएससी, बीएड और अंग्रेजी विषय से एमए तक शिक्षा ग्रहण की है। उनकी माता राजेश्वरी चंद गृहिणी है और पिता एसबीआई से प्रबंधक पद से सेवानिवृत हैं। अर्चना के पति विजय चंद सेना में अधिकारी हैं।
उनका एक भाई पंकज चंद आर्मी ऑफिसर और दूसरे भाईअमित चंद रीजनल डायरेक्टर पद पर कार्यरत हैं। अर्चना ने अंबाला में पति के पोस्टिंग होने से हरियाणा स्टेट से इस प्रतियोगिता का रजिस्ट्रेशन कराया था।
थल क्षेत्र का नाम देश भर में रोशन करने पर कृष्ण गोपाल पंत, कौस्तुबानंद जोशी, दान सिंह बिष्ट, राम सिंह जंगपांगी, सलीम अहमद, दिनेश चंद्र पाठक, बबलू सामंत, सुनील सत्याल समेत कई लोगों ने खुशी जताते हुए बधाई संदेश भेजा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज
देहरादून :(बड़ी खबर) दून समेत आठ जिलों में आज बारिश
उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध 
