देहरादून– फरवरी में बिजली बिल फिर लोगों को परेशान करेगा। ऊर्जा निगम ने फरवरी में आने वाले बिल की बिजली दरों में 38 पैसे प्रति यूनिट तक की बढ़ोतरी कर दी है।
जनवरी के जो बिल फरवरी में आएंगे उसके लिए बीपीएल उपभोक्ताओं को 10 पैसे प्रति यूनिट अधिक भुगतान करना होगा। घरेलू उपभोक्ताओं को 26 पैसे, कामर्शियल उपभोक्ताओं को 38 पैसे, गवर्मेंट पब्लिक यूटिलिटी को 36 पैसे, प्राइवेट ट्यूबवेल को 11 पैसे, कृषि आधारित गतिविधियों के लिए 16 पैसे प्रति यूनिट अधिक की बढ़ोत्तरी की गई है। एलटी, एचटी इंडस्ट्री से जुड़े उपभोक्ताओं पर 35 पैसे प्रति यूनिट का अतिरिक्त भार पड़ेगा। मिक्स लोड वाले उपभोक्ताओं के साथ ही रेलवे के लिए 33 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई। एमडी यूपीसीएल अनिल कुमार ने फ्यूल एंड पॉवर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट के नाम पर सरचार्ज बढ़ाए जाने की पुष्टि की।
छह महीने से झटका एक महीने राहत
ऊर्जा निगम ने जुलाई, अगस्त, सितंबर के लिए दरों में 14 पैसे से लेकर 52 पैसे प्रति यूनिट तक का इजाफा किया। अक्तूबर माह में जरूर सात से 25 पैसे प्रति यूनिट की राहत दी गई। नवंबर में आठ पैसे से लेकर 30 पैसे, दिसंबर के लिए 15 पैसे से लेकर 55 पैसे और जनवरी के लिए 10 पैसे से लेकर 38 पैसे प्रति यूनिट की दर से बढ़ोतरी की गई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : बैंक हड़ताल से पहले कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगा वेतन-पेंशन, सरकार ने जारी किए निर्देश
हल्द्वानी : एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव: आज नामांकन, शाम को रैली निकाली तो होगी कार्रवाई; 287 पर्चे बिके
उत्तराखंड : प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने दलाल को किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश 
