हल्द्वानी: नोएडा की सड़कों पर देर रात 12 बजे दौड़ने वाले युवक प्रदीप मेहरा की पूरा देश बात कर रहा है। 19 वर्षीय युवक का वीडियो फिल्म निर्माता विनोद कापड़ी ने शूट किया और फिर देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया है। प्रदीप के जज्बे को पूरा भारत सलाम कर रहा है और इसकों लेकर कई बड़ी हस्तियों ने भी अपने प्रतिक्रिया दी है। पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन के अलावा महिन्द्रा एंड महिन्द्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिन्द्रा ने भी प्रदीप मेहरा की तारीफ की है।
आनंद महिंद्रा ने ट्विटर के जरिए प्रदीप को वीडियो पर प्रतिक्रिया दी। इस पर आनंद महिन्द्रा ने रिप्लाई किया, ‘यह वाकई प्रेरणादायक है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मेरा #MondayMotivation क्या है? यह तथ्य कि यह लड़का बेहद आत्मनिर्भर है और राइड के ऑफर को ठुकरा देता है। उसे मदद की जरूरत नहीं है। वह आत्मनिर्भर है।’ बता दें कि किसी एक यूजर ने प्रदीप को लेकर किए गए ट्वीट में आनंनद महिंद्र को टैग कर दिया और इसके बाद उन्होंने प्रदीप के समर्पण की तारीफ की।
प्रदीप मैकडॉनल्ड सेक्टर 16 नोएडा में काम करते हैं और रोज रात को अपनी नौकरी से छूटते ही 10 किलोमीटर दौड़कर बरौला में अपने घर पहुंचते हैं। प्रदीप की कहानी ने हर किसी को भावुक किया है। प्रदीप अल्मोड़ा के रहने वाले हैं। उनकी मां बीमार हैं और पिता किसान हैं। एक टीवी चैनल को प्रदीप ने बताया कि परिवार कर्जा लेकर मां का इलाज करा रहा है। हालांकि भाजपा के वरिष्ठ नेता गणेश जोशी ने प्रदीप के परिवार को हर संभव मदद करने की बात कही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) SDM कोर्ट पर विधायक सुमित जमीन में बैठे
उत्तराखंड के दंपती ने यहां ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
देहरादून : पीआरडी जवानों ने समान कार्य का समान वेतन मांगा
देहरादून : पांच जिलों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड: (Job Alert) यहां 394 पदों पर आवेदन का मौका
हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में चोरों का आतंक, गौला की गाड़ियों से 19 बैटरियां चोरी
देहरादून: उत्तराखंड क्रिकेट टीम पहुंची रणजी के सेमीफाइनल में सीएम ने दी बधाई
उत्तराखंड: उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड: बिठौरिया में विराट हिन्दू सम्मेलन, संस्कृति और एकता पर दिया जोर
उत्तराखंड: बीज मंत्र से दूर होते हैं सभी दुख: मनोज कृष्ण जोशी 

