लालकुआं- यहां नगर के बंगाली कॉलोनी में निवास करने वाले युवक ने बिंदुखत्ता क्षेत्र के खैरानी में फर्नीचर का काम करने के आड़ में मोबाइल पर वहीं की एक युवती से चैटिंग करने से नाराज ग्रामीणों ने आरोपी युवक की पिटाई लगाकर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। जिसके बाद पुलिस ने शांति भंग की धाराओं में उसका चालान कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता के खैरानी क्षेत्र में फर्नीचर का काम करने वाले लालकुआं बंगाली कॉलोनी निवासी दूसरे संप्रदाय से ताल्लुक रखने वाले उक्त युवक पर ग्रामीणों को शक था कि वह क्षेत्र की एक युवती से मोबाइल में चैटिंग कर रहा है, तथा बार-बार उक्त क्षेत्र में पहुंचकर वहां बेवजह चहल-कदमी करता है, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है।
कई दिन से क्षेत्र के ग्रामीण उक्त युवक को खैरानी क्षेत्र में ना आने की हिदायत दे रहे थे, जैसे ही उक्त युवक आज प्रातः संदिग्ध अवस्था में ग्रामीणों को खैरानी क्षेत्र में दिखाई दिया तो ग्रामीणों ने पकड़ कर उसकी पिटाई लगा दी, तथा कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में कोतवाली पहुंचे हिंदूवादी नेताओं ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद पुलिस ने शांति भंग की धारा 151 के तहत उसका चालान कर दिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर 
