हल्द्वानी- शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत प्राइवेट स्कूलों में शैक्षिक सत्र 2022-23 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। निःशुल्क शिक्षा के लिए 11 अप्रैल तक www.rte121c-ukd.in पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्राइवेट स्कूलों को 25 प्रतिशत सीटों पर अपवंचित व कमजोर वर्ग के बच्चों को प्रवेश देना होता है।
समग्र शिक्षा अभियान के अपर जिला परियोजना अधिकारी एचबी चंद ने बताया कि माता-पिता अपने वार्ड के निजी विद्यालय में बच्चों के प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आनलाइन आवेदन के बाद पंजीकरण प्रपत्र व जन्म, पता, जाति, श्रेणी एवं आय आदि प्रमाणपत्रों के साथ उप शिक्षाधिकारी कार्यालय में जमा कराना होगा।
कक्षा एक में आवेदन के लिए 31 मार्च 2022 को आयु पांच वर्ष व पूर्व प्राथमिक शिक्षा की मान्यता वाले स्कूलों में प्रवेश के लिए तीन वर्ष की आयु पूरी होनी चाहिए। लाटरी के माध्यम से बच्चों को स्कूल आवंटित होने के बाद निजी स्कूल पोर्टल पर इनरोल का बटन दबाकर प्रवेश देने की पुष्टि करेंगे।
आरटीई में प्रवेश का कार्यक्रम
◆पोर्टल पर आनलाइन आवेदन व उप शिक्षाधिकारी कार्यालय में अभिलेख जमा कराना- 21 मार्च से 11 अप्रैल
◆उपशिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रपत्रों की जांच व लाटरी के लिए अर्हता पुष्ट करना- 22 मार्च से 18 अप्रैल
◆योग्य बच्चों के प्रवेश के लिए लाटरी प्रक्रिया- 21 अप्रैल
◆लाटरी परिणाम पोर्टल व उपशिक्षा अधिकारी कार्यालय में चस्पा- 23 अप्रैल
◆विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया- 25 अप्रैल से 7 मई
निजी स्कूल प्रवेशित बच्चों की सूची अपलोड करेंगे- 9 मई से 11 मई
◆जरूरत होने पर दूसरी लाटरी- 17 मई से आगे
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर 
