ऋषिकेश: राजस्थान के धौलपुर जिले के एक स्कूल के छात्र शैक्षिक भ्रमण पर लगभग 842 किलोमीटर दूर ऋषिकेश पहुंचे। इस दौरान 32 स्लीपर सीट वाली बस में 100 से अधिक छात्र बैठे थे।
गंगोत्री राजमार्ग स्थित भद्रकाली मंदिर के पास सोमवार शाम परिवहन विभाग की टीम ने बस की चेकिंग की। बस में स्कूल का शैक्षिक भ्रमण का फ्लेक्स लगा था। जांच में पता चला कि बस में कुल 120 सवारी थीं और चालक-परिचालक ने वर्दी भी नहीं पहनी थी।
बस चालक के पास पर्वतीय क्षेत्र में वाहन चलाने की अनुमति भी नहीं थी। एआरटीओ (प्रवर्तन) रश्मि पंत ने बस पर 21,500 रुपये का चालान काटकर इसे सीज कर दिया। छात्रों और शिक्षकों को रोडवेज बसों की सहायता से हरिद्वार रेलवे स्टेशन तक सुरक्षित पहुंचाया गया।
एआरटीओ ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा के साथ समझौता नहीं किया जा सकता और ओवरलोडिंग जैसी अनियमितताएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: STF की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की बिजली तार चोरी का खुलासा
उत्तराखंड: सीएम धामी ने खुद की स्व-गणना, डिजिटल जनगणना की शुरुआत
उत्तराखंड: कल नैनीताल पहुंचेंगे CM धामी, अधिकारियों संग कानून व्यवस्था पर करेंगे चर्चा
उत्तराखंड: वीकेंड पर हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
उत्तराखंड: सीएम धामी का सख्त संदेश: अब योजनाओं में देरी नहीं, अधिकारियों को चेतावनी
हल्द्वानी: पत्रकार पर मुकदमे के विरोध में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई वापस लेने की मांग
देहरादून :(भर्ती:भर्ती) 72 पदों पर आई सीधी भर्ती
बड़ी ख़बर: पाकिस्तानी ISI एजेंट का हैंडलर देहरादून से गिरफ्तार
उत्तराखंड: दहेज के लिए जुल्म, पिटाई के बाद तीन तलाक देकर किया बेघर
राशन कार्ड पोर्टल ठप, उत्तराखंड में लोगों के जरूरी काम अटके 
