laksarnews

उत्तराखंड: यहाँ बीच सड़क पर दो पक्षों में जमकर हुई लाठी-डंडों की मारपीट

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

लक्सर : हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग सड़क पर आमने-सामने लाठी-डंडों से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। यह घटना खानपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

पुलिस ने प्रहलादपुर गांव निवासी व्यक्ति की तहरीर के आधार पर महिलाओं समेत 16 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार गोवर्धनपुर बाजार में पहलादपुर निवासी युवक समीर को गांव के ही कुछ लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसके बाद आरोपितों ने समीर के घर पर हमला किया। इस हमले में समीर की हाथ की हड्डी टूट गई और उसका भाई भी गंभीर रूप से घायल हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: मीनाक्षी प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग सख्त, नईम पहलवान की दुकान पर पहुंची टीम तो मिली बंद

तहरीर में बताया गया कि समीर घर का सामान लेने बाजार गया था। इसी दौरान परवेज, शोएब, अमन, रितिक, नानू, आकाश और सनी ने उसे घेरकर पीटा। बाद में आरोपित पक्ष के साजिद, सानिया, शहजाद, नौशाद, कोतिन, जामीन, सोनी जहीरा उसके घर पहुंच गए और लाठी-डंडा, बलकटी और सरियों से हमला किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: वोटर लिस्ट में किसके नाम जुड़े, किसके कटे? SIR के बाद सामने आया पूरा आंकड़ा

ग्रामीणों के पहुंचने पर हमलावरों ने जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। इस पूरी घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

खानपुर थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठी ने पुष्टि की कि तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें