देहरादून। गोपेश्वर में ग्वाड पीएम श्री स्कूल के वार्षिकोत्सव के दौरान शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से सवाल करने वाले शिक्षक ललित मोहन सती को नोटिस जारी किया गया है। एडी-गढ़वाल कंचन देवराड़ी ने सती से सोमवार शाम तक अपने आचरण पर स्पष्टीकरण देने को कहा है। जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
क्या है मामला : बीते रोज हुए कार्यक्रम में सती ने मंच पर आकर बेहद तीखे अंदाज में, शिक्षकों के प्रमोशन में विलंब के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए मंत्री को भी कठघरे में खड़ा किया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। वीडियो में दिख रहा है कि स्कूल की प्रधानाचार्य व अन्य लोग सती को रोकने की कोशिश कर रहे हैं जिन्हें मंत्री ने रोक दिया।
मंत्री ने कहा कि यदि शिक्षक अपने कोर्ट केस वापस ले लें तो अगले ही दिन प्रमोशन कर दिए जाएंगे। इसी संबंध में सती को नोटिस जारी किया गया है। कुछ शिक्षक सती के रवैये को प्रमोशन नहीं होने से परेशान शिक्षकों की पीड़ा से जोड़ रहे हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन 

