ई-रिक्शा चालक की बेरहमी से हत्या,पन्नी में मिला शव, इलाके में मची सनसनी।
रुड़की (हरिद्वार)- रुड़की में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। रसूलपुर फोरलेन के किनारे रविवार को एक ई-रिक्शा चालक का शव काली पन्नी में मिला है। बताया जा रहा है युवक शुक्रवार से ही लापता चल रहा था। घटना के बाद से इलाके में सनसनी मची हुई है।
पन्नी में मिला ई-रिक्शा चालक का शव⤵️
मृतक की पहचान मुन्ना निवासी सुनहरा गांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है मुन्ना क्षेत्र में ही ई-रिक्शा चलाता था। बताया जा रहा है युवक शुक्रवार से लापता चल रहा था। परिजनों ने युवक की तलाश की लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला।
हत्या की क्रूरता से कांपा इलाका⤵️
रविवार सुबह राहगीरों ने रसूलपुर फोरलेन के किनारे काली पन्नी में लिपटे शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पन्नी खोली तो अंदर का दृश्य रौंगटे खड़े कर देने वाला था। युवक का सिर पत्थर से कुचला हुआ था और गले में बेल्ट बंधी हुई थी। हत्यारों ने शव की पहचान मिटाने के लिए तेजाब तक डाल दिया था।
जांच में जुटी पुलिस⤵️
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हत्या को किसी रंजिश या लूट की साजिश से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। मामले की जांच जारी है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी मची हुई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड रोडवेज की पुरानी बसें बनेंगी इलेक्ट्रिक, सरकार ने शुरू की नई योजना पर तैयारी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को सीएम धामी ने किया सम्मानित
सीएम धामी का ‘वोकल फॉर लोकल’ संदेश! स्थानीय उत्पाद खरीदने की प्रदेशवासियों से की अपील
उत्तराखंड में CSC सेंटरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! अचानक हुई छापेमारी से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस अधिकारी को किया गया सस्पेंड
हल्द्वानी: गाड़ियों से भोकाल मचाने वाले की निकली हेकड़ी 967 वाहनों के चालान, 113 वाहन सीज
हल्द्वानी: काठगोदाम में कलसिया नाले पर नए वैली ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ, अगस्त के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण करने के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले
उत्तराखंड: यहां दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत 
