तिरंगा यात्रा की ड्यूटी में हल्द्वानी गए लालकुआं के पटवारी की 15 लाख रुपए की कान की मशीन हुई गायब…….. लौटाने वाले को ईनाम की घोषणा…….
लालकुआं। हल्द्वानी शहर में आयोजित तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में लालकुआं तहसील से ड्यूटी में गए उप राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र चंद की भारी भीड़ में लंच पैकेट बांटने के दौरान 15 लाख रुपए से अधिक कीमत की कान की मशीन गायब हो गई। उक्त घटना से उप राजस्व निरीक्षक गहरे सदमें में है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को हल्द्वानी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया था, जिसमें हजारों की संख्या में स्कूली बच्चे एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए, उक्त कार्यक्रम के दौरान लालकुआं तहसील से ड्यूटी में पहुंचे उप राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र चंद कार्यक्रम संपन्न होने के बाद स्कूली बच्चों एवं उनके अध्यापक अध्यापिकाओं को लंच पैकेट बांट रहे थे,
इसी दौरान हुई अत्यधिक भीड़ के दौरान उनके कान में लगी लगभग 15 लाख रुपए से अधिक की मशीन कहीं गिरकर गायब हो गई, उक्त मशीन को ढूंढने के लिए लालकुआं तहसील के कई कर्मचारी और उप राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र चंद दोपहर से देर शाम तक लगे रहे, परंतु उसका कहीं पता नहीं चल सका है। उप राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र चंद का कहना है कि उन्होंने सर गंगा राम अस्पताल दिल्ली में यह मशीन लगवाई थी, जो कि विदेश से लगभग 15 लाख रुपए की लागत से खरीदी गई है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति उनकी खोई हुई मशीन ढूंढ कर लायेगा उसे उचित इनाम भी दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि उप राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र चंद वर्ष 2018 में जब भर्ती होने के बाद उप राजस्व निरीक्षक की ट्रेनिंग ले रहे थे इसी दौरान अचानक उनके कान में दिक्कत हुई और दोनों ही कान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया तो वहां लगभग 15 लाख रुपए की विदेश से कान की मशीन लगाकर उन्हें दी गई, जिसके बाद से वह उक्त मशीन के द्वारा ही सुन एवं बातों को समझ पाते हैं, उक्त मशीन खो जाने से अब वह सामने वाले की बातें भी न तो सुन और न ही समझ पा रहे हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड रोडवेज की पुरानी बसें बनेंगी इलेक्ट्रिक, सरकार ने शुरू की नई योजना पर तैयारी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को सीएम धामी ने किया सम्मानित
सीएम धामी का ‘वोकल फॉर लोकल’ संदेश! स्थानीय उत्पाद खरीदने की प्रदेशवासियों से की अपील
उत्तराखंड में CSC सेंटरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! अचानक हुई छापेमारी से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस अधिकारी को किया गया सस्पेंड
हल्द्वानी: गाड़ियों से भोकाल मचाने वाले की निकली हेकड़ी 967 वाहनों के चालान, 113 वाहन सीज
हल्द्वानी: काठगोदाम में कलसिया नाले पर नए वैली ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ, अगस्त के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण करने के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले
उत्तराखंड: यहां दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत 
