बागेश्वर : जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में अस्पष्ट सूचना देने पर जिले के तीनों खंड विकास अधिकारियों को भारी पड़ गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने तीनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। तीन दिन के भीतर साक्ष्य के साथ जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर दंडात्मक कार्रवाई संस्तुति की जाएगी।
बता दे कि जिले में कल दिशा की बैठक ही थी। बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने जल जीवन मिशन की समीक्षा की। इस बैठक से पूर्व ब्लॉक स्तर पर जन प्रतिनिधियों के साथ जल जीवन मिशन को लेकर बैठक होनी थी। उस बैठक में योजना में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों पर चर्चा भी होनी थी।
साथ में सुझाव भी लेने थे। इन्हीं सुझाव को दिशा की बैठक में सांझा भी किया जाना था। दिशा की बैठक में तीनों खंड विकास अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की है, उसमें जो भी निर्णय लिए हैं उसे भी बताया। लेकिन इस दौरान दिशा की बैठक में बैठे जनप्रतिनिधियों ने मंत्री को बताया कि जिले में इस तरह की कोई बैठक नहीं हुई है। खंड विकास अधिकारी गलत सूचना दे रहे हैं। इस पर केंद्रीय राज्य मंत्री टम्टा का नाराजगी जताते हुए। उन्होंने तीनों खंड विकास अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश सीडीओ को दिए। मंत्री के निर्देश के बाद सीडीओ आरसी तिवारी ने आज जिल के तीनों अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। और तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ में पूर्व में जन प्रतिनिधियों के साथ किए गए बैठक के साक्ष्य भी मांगे हैं। साक्ष्य के साथ सप्ष्टीकरण नहीं दिए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई के लिए संस्तुति की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी
लालकुआं: प्रशासन की पहल, घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार
हल्द्वानी : आदेश के बावजूद सिलेंडरों लेने गैस गोदाम में लगी भीड़, मौके पर एसडीएम तहसीलदार और थाना प्रभारी…
उत्तराखंड: सल्ट में दर्दनाक सड़क हादसा, कार 60 मीटर गहरी खाई में गिरी -पीएनबी के हेड कैशियर की मौत
हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज 

