कोरोनावायरस के साथ जंग के बीच लॉक डाउन में अपने घर में रह रहे परिवारों को खाद्यान्न संकट ना हो इसके लिए उत्तराखंड कि राज्य सरकार ने 3 महीने का राशन पहले ही देने का निर्णय लिया है सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से राज्य सरकार द्वारा एपीएल, बीपीएल और अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को दिए जाने वाला राशन लगभग बट चुका है। इसके अलावा राहत भरी खबर या है प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा 3 महीने का फ्री चावल भी उत्तराखंड के लगभग साढे 13 लाख अंत्योदय व बीपीएल परिवारों के 61 लाख 92 हजार लोगों को मिलने जा रहा है।
भारत सरकार की तरफ से राज्य सरकार को आदेश दिए गए हैं अगले दो हफ्तों के भीतर केंद्र सरकार की तरफ से दिया जाने वाला राशन यानी चावल अंत्योदय और बीपीएल परिवार को 5 किलो प्रति सदस्य के हिसाब से 3 महीने का फ्री राशन दिया जाएगा।
क्षेत्रीय खाद्य नियंत्रक ललित मोहन रयाल ने बताया कि विभाग ने इसकी सभी तैयारियां कर ली है जल्द खाद्य विभाग के गोदामों से चावल उत्तराखंड के सभी सस्ते गल्ले की दुकानों तक पहुंचा दिया जाएगा और अगले 2 हफ्ते के भीतर उत्तराखंड राज्य के सभी साढे 13 लाख परिवारों को पहले 2 महीने का चावल आवंटित किया जाएगा जिसके बाद आखरी तीसरे महीने का भी चावल आवंटित किया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) कमिश्नर मौके पर नाराज, इन अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश
हल्द्वानी- हाइडिल ऑफिस में छापा: नशे में ड्यूटी करते पकड़े गए कार्यालय सहायक दीपक बोरा, निलंबन की कार्रवाई
देहरादून :(बड़ी खबर) लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, पुलिस अधिकारियों को कड़ी चेतावनी
उत्तराखंड: ब्रिगेडियर हत्याकांड पर राहुल गांधी का रिएक्शन, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: गांव खेतों से क्रिकेट के मैदान तक का सफर, सभ्या नेगी की मेहनत लाई रंग, उत्तराखंड अंडर-23 टीम में चयन
उत्तराखंड के गांवों के लिए खुशखबरी, केंद्र ने जारी की बड़ी राशि
उत्तराखंड: ऑफिस में शराब पीकर पहुंचा कर्मचारी, छापेमारी में पकड़ा गया
उत्तराखंड: नए महीने की शुरुआत बारिश से, 4 अप्रैल तक मौसम का पूरा अपडेट
उत्तराखंड: गांव में दहशत फैलाता गुलदार, तीन पर हमला, विरोध के बाद लगाए गए पिंजरे
उत्तराखंड: यहाँ कुत्ते को बचाने में गई युवक की जान 

